
नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उनका एक वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें वह कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को अपने इशारों पर नचा रही हैं। लॉकडाउन के दौरान सपना और सुनील का यह पुराना डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह वीडियो तब का है, जब सपना चौधरी सुनील ग्रोवर के कॉमेडी शो 'कानपुर वाले खुरानाज' में पहुंची थीं। इस शो में दोनों ने जमकर मस्ती की थी और अगर सपना किसी शो में जाती हैं तो अपने डांस समा बांध लेती हैं। इस शो में भी सपना चौधरी ने अपने गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' (Teri Ankhya Ka Yo Kajal) पर जबरदस्त डांस किया। वहीं साथ में सुनील ग्रोवर भी उन्हें फोलो करते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी सुनील ग्रोवर का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह कहते हैं कि मेरे कुछ दोस्त हैं जो रात को ड्रिंक करके मुझे फोन करते हैं और मुझे कहते हैं कि तेरा भाई निकालेगा अब कोरोना की वैक्सीन। सुनील कहते हैं कि प्लीज ऐसे फोन मुझे करना बंद करो। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन कुछ न कुछ अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं।
हाल ही में सुनील ग्रोवर ने Rishi Kapoor के निधन के बाद उन्हें खास अंदाज में याद किया था। सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो का एक वीडियो साझा किया था। जिसमें वह और Rishi Kapoor ओम शांति ओम पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर करीब 18 लाख तक व्यूज थे।