बॉलीवुड

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के बीच ऐसा क्या हुआ जो किया दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के बीच ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने किया एक दूसरे को अनफॉलो
less than 1 minute read
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी फैन्स द्वारा काफी पसंद की जाती रही है। यह जोड़ी फिल्म लव आज कल से काफी करीब आई थी। इस जोड़ी के चर्चे भी काफी रहे। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों कभी साथ नजर नहीं आए । हाल ही एक खबर भी सामने आ रही है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सारा और कार्तिक एक दूसरे से पहले ही अलग-अलग नजर आ रहे हैं ।लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया है ।जिससे पता चल रहा है कि दोनों के बीच अब कोई रिश्ता नहीं बचा है। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी कोई वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर है कि अब इंस्टाग्राम पर यह दोनों सितारे एक दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन और अक्षय कुमार और धनुष के सतरंगी रे में नजर आएगी। वही कार्तिक आर्यन दोस्ताना टू और भूल भुलैया 2 में नजर आएंगे।

Updated on:
19 Aug 2020 09:41 am
Published on:
19 Aug 2020 09:41 am