21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइगर श्रॉफ तो बच गए, लेकिन घायल ड्राइवर ICU में भर्ती, हाल जानने अस्पताल पहुंचीं मां आयशा श्रॉफ ने दिया मदद का भरोसा

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग में घायल व्लॉगर उमेश चौहान का हाल जानने आयशा श्रॉफ अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने उमेश के दोस्तों से कॉन्टैक्ट किया और उनकी सर्जरी की जानकारी देने को कहा।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Oct 21, 2026

Tiger Shroff Firing Case

उमेश चौहान की सर्जरी से पहले अस्पताल पहुंचीं आयशा श्रॉफ। (फोटो सोर्स: instagram- @ayeshashroff)

Tiger Shroff Firing Case: बीते मंगलवार (20 अक्टूबर) को, टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ, KEM अस्पताल पहुंची। उन्होंने वहां 35 वर्षीय व्लॉगर उमेश चौहान का हाल-चाल जाना, जो रविवार को टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग में घायल हो गए थे। जुहू में बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने टाइगर की कार पर कई राउंड फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली गलती से चौहान के सीने में लग गई।

टाइगर श्रॉफ की मां ने KEM अस्पताल में घायल उमेश चौहान के दोस्तों से की मुलाकात

अस्पताल में उमेश चौहान के साथी व्लॉगर किसान राजभर, जो उन्हें अस्पताल लेकर गए थे, उन्होंने इस मुलाकात के बारे में बताया: "उन्होंने चौहान की सेहत के बारे में पूछा और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने उनके दोस्तों को अपना फोन नंबर भी दिया और कहा कि सर्जरी के बारे में उन्हें जरूर बताएं।"

बता दें कि इस हमले में टाइगर श्रॉफ को केवल मामूली खरोंचें आईं, लेकिन चौहान अभी भी ICU में हैं। डॉक्टर सर्जरी के जरिए उनके शरीर से गोली निकालने की तैयारी कर रहे हैं। यह सर्जरी आज यानी बुधवार (21 अक्टूबर) को होनी है।

टाइगर श्रॉफ की मां के इस कदम ने उमेश के परिवार और दोस्तों का दिल जीत लिया

किसान राजभर ने बताया कि आयशा श्रॉफ के आने से चौहान और अस्पताल में उनके साथ मौजूद दोस्त काफी भावुक हो गए। ICU में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वह काफी भावुक थीं, क्योंकि उन्हें एहसास हुआ होगा कि यह व्यक्ति उस हमले में घायल हुआ है, जो असल में उनके बेटे पर किया गया था। उनका यहां आना बहुत ही संवेदनशील कदम था।" वहीं, डॉक्टरों ने व्लॉगर की गर्भवती पत्नी और बेटे को अस्पताल से दूर रहने की सलाह दी है।

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में चार लोग गिरफ्तार

मंगलवार को एक अधिकारी ने PTI को बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो महिलांए भी शामिल हैं। ये सभी मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पकड़े गए हैं। छानबीन कर रहे ऑफिसर्स का मानना है कि यह ग्रुप विदेश से काम करने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित के इशारे पर काम कर रहा था। गिरफ्तार किए गए लोगों में हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21) और सुमित (19) के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की रहने वालीं राधा (23) और बबीता (23) शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया, "शुरुआत में इन चारों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(1)(b) के तहत अदालत में पेश किया गया। इसके बाद, मुंबई में महाराष्ट्र पुलिस के अपराध जांच विभाग (CID) ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने और ऑफिशियली गिरफ्तार करने की अनुमति के लिए एक आवेदन दायर किया। अदालत ने इस अर्जी को स्वीकार कर लिया और मुंबई पुलिस की टीम को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग