बॉलीवुड

Kedarnath Teaser: सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के बीच दिखा जबरदस्त रोमांस, है स्टनिंग वीजुअल्स

फिल्म 'केदारनाथ' सारा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इसके बाद सारा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में बी नजर आएंगी।
2 min read
Oct 30, 2018
See Policeman love with Snowfall in kedarnath
See Policeman love with Snowfall in kedarnath

अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर आज यानी की मंगलवार को दोपहर 12 बजे जारी किया जा चुका है। इसका टीजर तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें सारा और सुशांत के बीच जबरदस्त रोमांस का तड़का देखने को मिल रहा है। इससे पहले फिल्म से पहला पोस्टर जारी किया था जिसमें सारा, सुशांत सिंह की पीठ पर सवार होकर केदारनाथ की यात्रा पर निकल चुकी हैं। इसके साथ ही टीजर के रिलीज होने की जानकारी दी गई थी।

दिखा स्टनिंग वीजुअल्स

टीजर में सारा अली खान और सुशांत सिंह के बीच रोमांस और लव केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसके साथ ही इसके वीजुअल्स बिल्कुल रियल घटना की तरह दिख रहे हैं। इसकी शूटिंग उत्तराखंड में की गई है। जिसमें प्रकृति का क्रोध दिखाया गया है। टीजर को तरण आदर्श ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ स्टनिंग वीजुअल्स' इसके साथ ही इसकी रिलीजिंग डेट 7दिसंबर भी इसके साथ लिखी गई है।

पहला पोस्टर रोमांटिक लुक में

टीजर से पहले फिल्म का पहला पोस्टर सारा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें सारा और सुशांत सिंह अहम किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर में सारा, सुशांत की पीठ पर सवार हैं। इसे देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह रोमांटिक दृश्य है।

सारा की है डेब्यू फिल्म

फिल्म 'केदारनाथ' सारा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इसके बाद सारा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में बी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह अहम भूमिका में हैं। बता दें, 'केदरनाथ' पहले 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में कई विवादों के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर बदले और फिल्म से रॉनी स्क्रूवाला जुड़े। अब फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। सुशांत और सारा स्टारर 'केदारनाथ' , एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर डंडी मजदूर का काम करता है। एक दिन वह डंडी में एक यात्री को लेकर केदारनाथ जा रहा होता है कि इसी बीच आपदा आ जाती है, जिससे पूरा रास्ता टूट-फूट जाता है। बाबा केदार के दर्शनों को आई एक लड़की भी इस सैलाब में फंस जाती है। पहाड़ का यह लड़का जान हथेली पर रख कर उस लड़की को बचाता है और इसी दौरान उसे उस लड़की से प्यार हो जाता है।

Published on:
30 Oct 2018 01:17 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा