बॉलीवुड

सारा अली खान के बचपन की थ्रोबैक तस्वीरों को देख आप भी हो जाएंगे हैरान, ‘सपनों की रानी’ बन आईं नजर

· सारा अली खान(Sara Ali Khan) ने शेयर की फोटो · एक्ट्रेस ने शेयर की बचपन की तस्वीरें
2 min read
sara_final.jpg

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव हो चुके है और आज के समय में वो अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए थ्रोबैक तस्वीरे शेयर कर रहे है। इन्ही के बीच सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी तरह की तस्वीरे शेयर करते दिखाई दे रही है। इन दिनों सारा अली खान (Sara Ali Khan) की तस्वीरे और वीडियो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

अभी हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम से बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा का लुक दादी शार्मिला से मिलता जुलता लग रहा है। इसमें वो खास तरह का पोज देती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही सारा (Sara Ali Khan) की तस्वारों उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। सारा अली खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन भी जबरदस्त लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरे सपनों की रानी, हमेशा मैं ही थी।" सारा की इन क्यूट तस्वीरों को हर कोई पसंद कर रहा है। फैन्स भी स पर कमेट्स कर रहे हैं।

बता दें, सारा अली खान अकसर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती है। जो फैन्स को भी काफी पसंद आती हैं। सारा अली खान (Sara Ali Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'कुली नंबर वन (Coolie No. 1)' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस 'अतरंगी रे' में भी दिखाई देंगी।

Updated on:
28 Apr 2020 03:39 pm
Published on:
28 Apr 2020 03:36 pm