बॉलीवुड

Sara Ali Khan की नीली आंखों का चला जादू, थोड़ी ही देर में तस्वीर पर आए लाखों लाइक्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई न कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं।

2 min read
Aug 24, 2020
Sara Ali Khan Instagram Picture

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई न कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं। सारा की करोड़ों में फैन फॉलोइंग होने के कारण उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो जाती है। हाल ही में सारा अली खान ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट (Sara Ali Khan Instagram) से शेयर की है। सारा इस तस्वीर में पूल में खड़े होकर पोज़ देती नजर आ रही हैं।

वहीं जो सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है वो है सारा का ब्लू कलर का काजल। जो उनकी आंखों की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। फोटो में सारा पिंक कलर की बिकिनी पहले नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कैक्टस की शेप वाले इयररिंग्स पहन रखे हैं, जोकि उनके लुक पर मैच कर रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा है, "मंडे ब्लूज, ब्लू ह्यूज, काजल और कैक्टस दोनों को नहीं चुना जा सकता. इसलिए कॉफी के दौरान दोनों के साथ ही पोज कर रही हूं।" उनकी इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इस पर 8 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

आपको बता दें कि सारा इन दिनों दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में सुशांत के दोस्त सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda) ने अपनी पोस्ट में खुलासा किया था कि केदारनाथ फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा और सुशांत एक-दूसरे के प्यार में थे। सैमुअल ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'मुझे याद है कि केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सारा और सुशांत पूरी तरह प्यार में थे। दोनों को अलग करना मुश्किल था। दोनों बहुत ही प्योर और मासूमियत से भरे हुए थे। सारा और सुशांत के रिश्ते में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान था, जो आजकल के रिश्तों में कम ही देखने को मिलता है। इसके साथ ही सैमुएल ने लिखा था कि सुशांत की फिल्म सोनचिरैया के फ्लॉप होने के बाद सारा ने सुशांत से रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया था।'

Published on:
24 Aug 2020 05:00 pm
Also Read
View All