बॉलीवुड

Sara Ali Khan ने दोस्तों के साथ किया नए साल का स्वागत, तस्वीरें की शेयर

सारा ने भाई और दोस्तों के साथ की साल की शुरुआत सोशल मीडिया पर शेयर की खास पलों की तस्वीर

2 min read
Jan 02, 2021
Sara Ali Khan New Year

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने भाई के साथ नए साल की सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

अब न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद सारा अपना वक्त भाई इब्राहिम अली खान और दोस्तों के साथ बिता रही हैं। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम की तस्वीरें सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इस दौरान सारा ने व्हाइट टर्टल नेक टॉप पहने और स्कार्फ पहने नजर आईं। सिंपल मेकअप में सारा बेहद खूबसूरत लग रही थी। पहली फोटो में सारा और उनके भाई एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे कैमरे की तरफ पोज़ दे रहे हैं।

इसके साथ ही सारा ने दोस्तों के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनकी सभी से अच्छी खासी बॉन्डिंग नजर आ रही है। वहीं, एक तस्वीर में वह क्रिसमस ट्री के आगे खड़े होकर पोज़ दे रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर अबतक 12 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इससे पहले सारा ने नए साल के मौके पर भाई इब्राहिम के साथ तस्वीर शेयर की थी। दोनों ने पटौदी पैलेस में नए साल को सेलिब्रेट किया था। यहां दोनों ने बोनफायर भी किया था। तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने इब्राहिम को बेस्ट भाई बताया।

वर्क फ्रंट की बात करें हाल ही में सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा सारा जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में दिखाई देंगी। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों आगरा में शूटिंग करते दिखे थे।

Published on:
02 Jan 2021 11:45 pm
Also Read
View All