बॉलीवुड

मां से तुलना पर बोली सारा अली खान, कहा- आपकी सोच तो…

बॅालीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान स्टारर फिल्म 'केदारनाथ' का ट्रेलर जारी हो चुका है।
2 min read
Nov 12, 2018
sara ali khan
sara ali khan

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज होते ही सारा की तुलना उनकी मां अमृता सिंह से होने लगी है। वैसे इस बात की उम्मीद तो पहले से ही जा रही थी क्योकि अमृता सिंह भी बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री रह चुकी है। हाल ही में सारा ने जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने काफी बेहद संभलकर जवाब दिया।

मां के लिए अनबायस्ड होना मुश्किल
सारा ने कहा, 'मेरी मां के लिए अनबायस्ड (अप्रभावी) होना काफी मुश्किल है। बेटी होने की वजह से ये स्वभाविक है कि मैं मां की तरह दिखूं और यही कॉम्बीनेशन उनके लिए चीजें थोड़ी मुश्किल बनाता है कि मैं वो अनबायस्ड हो, तो ये आप लोगों पर है कि आपको क्या लगता है। क्योंकि सही बताउं तो उन्हें तो अच्छा ही लगेगा। लेकिन आपकी सोच ही सही मायने में निर्धारित करेगी। अगर आपको अच्छा लगता है तो, आप ही निर्धारित करेंगे कि कैसी फिल्म है।'

कहानी
अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर केदारनाथ की आपदा की दास्‍तां को बंया कर रहा है। साथ ही फिल्म में एक प्रेम कहानी भी देखने को मिल रही है। सुशांत इस फ‍िल्‍म में प‍िट्ठू की भूमिका निभा रहे हैं। प‍िट्ठू पहाड़ी रास्‍तों पर लोगों को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान तक पहुंचाने का काम करते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक लड़की( सारा अली खान ) से होती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। सुशांत मुस्‍लिम हैं और सारा ह‍िंदू। इसी कारण जब दोनों के परिवारों को इस बात की खबर लगती है तो वे दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा देते हैं। लेकिन इसी बीच अचानक प्रलय आ जाता है जब केदारनाथ में बाढ़ आती है।

Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा