
बॅालीवुड स्टार सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'लव आज कल' का नया सीक्वल बनने जा रहा है। 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म के नए सीक्वल 'लव आज कल 2' को इम्तियाज अली बनाने वाले हैं। खबरों के अनुसार फिल्म में सैफ अली खान की जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जा रहा है। वहीं अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी एक नाम सामने आया है।
आपको बता दें फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट सारा अली खान को कास्ट करने की खबर है। फिलहाल ये प्रोजेक्ट कागजों पर है।
इसके अलावा हाल में कार्तिक ने लुका छिपी की शूटिंग पूरी की है, वहीं जल्द ही सारा की फिल्म 'केदारनाथ' में दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा सारा 'सिंबा' में भी नजर आएंगी। फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। अबतक फिल्म के 2 गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं।
इसके अलावा पिछले हफ्ते ही सारा अली खान 'कॅाफी विद करण' टॅाक शो का हिस्सा बनी थीं। वहां उन्होंने ये कहा था कि वे कार्तिक को डेट करना चाहती हैं। तो कहा जा सकता है कि इस फिल्म से सारा के सारे अरमान पूरे हो जाएंगे।