बॉलीवुड

सारा अली खान के माथे पर टीका देख भड़के लोग, बोले- नहीं है मुस्लिम, धर्म के नाम पर…

Sara Ali Khan Controversy: सारा अली खान सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। उनके माथे पर लाल टीका देख एक विशेष समुदाय के लोग भड़क गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2025, 6:52 PM IST
Sara Ali Khan Visits Kamakhya Temple
Sara Ali Khan Visits Kamakhya Temple

Sara Ali Khan Visits Kamakhya Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंची। जहां उन्हें भक्ति में लीन देखा गया। उनके माथे पर लाल टीका (तिलक) लगा हुआ है और वह हाथ जोड़कर ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं।

ट्रोलिंग का हुईं शिकार

सोशल मीडिया पर उनकी मंदिर यात्रा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक विशेष समुदाय के लोग एक्ट्रेस पर भड़क गए हैं। वायरल हो रहे तस्वीर के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “एक मुसलमान के रूप में इसको ऐसा नहीं करना चाहिए। मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं लेकिन मुसलमानों के लिए शिर्क है ये सब या शिर्क अल्लाह पाक को पसंद नहीं। अल्लाह पाक को खुश रखना लोगो को नहीं क्योंकि दुनिया में आने का मकसद ही यही है।”

Sara Ali Khan

दूसरे यूजर ने भड़काऊं अंदाज में लिखा, “सारा नाम चेंग कर ले और सीता रख लें, तेरे लिए यही सही होगा।”

तीसरे ने लिखा, “कहां से मुस्लिम लगती है ये जिन्होंने अपनी ईद तक की फोटो नहीं डाली वो अपनी पूजा करते हुए तस्वीर डाल रही है कहां से हो गई भाई ये मुस्लिम।”

एक और यूजर ने लिखा, “आप नाम बदल लो या धर्म….इस तरह इस्लाम को बदनाम न करो।”

बता दें सारा अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाती हैं और अपनी आस्था को खुलकर जाहिर करती हैं, चाहे वो काशी विश्वनाथ हो, उज्जैन का महाकाल या फिर अब कामाख्या देवी मंदिर। हालांकि इन सब के लिए उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।

सारा ने खुद किया था फोटो पोस्ट

सारा ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट टेम्पल वाली तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा, "निरंतर प्रवाह के बीच शांति के पल। धीमी गति से आगे पढ़ने और सांस लेने की याद दिलाता। नदी की कलकल सुनें, सूरज की चमक महसूस करें। गहराई में जाएं, जीवन को अपनाएं और खुद को बढ़ने दें।"

Updated on:
5 Apr 2025, 6:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज