
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों सारा सोशल मीडिया के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आज कल (Love Aaj Kal)' का प्रमोशन कर रही हैं। इससे पहले सारा अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के सेट पर भी पहुंची थीं और अब सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो का कैप्शन सारा ने शायराना अंदाज में लिखा है।
दरअसल, सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर शायराना अंदाज में लिखा है, 'जोई काई एक्साइटेड है और शांत नहीं रह सकता। इन दिनों उंगलियों पर दिन गिन रही है। इस बात को देखकर रोमांचित हूं कि आप लोगों को इम्तियाज सर का चार्म पसंद आ रहा है। अपना वैलेंटाइंस डे जोई और वीर के साथ रोमांटिक अंदाज में मनाएं।' इस कैप्शन में सारा ने कार्तिक आर्यन के किरदार वीर का नाम लिया है। एक्ट्रेस का ये शायराना अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही फैंस उनकी शायरी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
आपको बता दें सारा अली खान के साथ 'लव आज कल (Love Aaj Kal)' में कार्तिक आर्यन हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। जिसमें सारा और कार्तिक की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा सारा वरुण धवन के साथ 'कुली नं 1' में दिखाई देंगी।