बॉलीवुड

Sara Ali Khan ने योगा करते हुए फोटो की शेयर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

हाल ही में सारा अली खान (Sara Ali Khan Yoga) ने अपनी योगा करते हुए एक तस्वीर शेयर की है जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

2 min read
Aug 03, 2020
Sara Ali Khan Yoga Picture

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। सारा की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में जब वह कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं तो तुरंत वह वायरल हो जाती है। अब हाल ही में सारा अली खान (Sara Ali Khan Yoga) ने अपनी योगा करते हुए एक तस्वीर शेयर की है जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

इस तस्वीर को सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम (Sara Ali Khan Instagram) अकाउंट से शेयर की है। इस तस्वीर में सारा योगा करती नजर आ रही हैं। वहीं, सारा ने रेड कलर की कैजुअल योगा ड्रेस पहन रखी है। उनकी इस तस्वीर पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही लोग जमकर इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले सारा मुंबई (Mumbai) की सड़कों पर मास्क लगाए साइकिल दौड़ाती नजर आई थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की लॉकडाउन (Lockdown) से पहले 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म चल नहीं पाई। यह फिल्म सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म लव आज कल का रीमेक है।

सारा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वो वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगी। कोरोना (Coronavirus) के कारण इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। इसके अलावा सारा अली खान 'अतरंगी रे' में दिखेंगी। इसमें उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और धनुष लीड रोल में होंगे।

View this post on Instagram

Happy ☀️Day 🌻#sundaze #sundayfunday

A post shared by Sara Ali Khan n (@saraalikhan95) on

Published on:
03 Aug 2020 12:10 pm
Also Read
View All