बॉलीवुड

अनन्या और जान्हवी से तुलना पर सारा ने दिया जबाब- मुझे पता है कि क्यों करते हैं ऐसे सवाल

फिल्म 'लव आज कल' के ट्रेलर लॉन्च में पंहुची सारा इम्तियाज अली निर्देशित यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
2 min read
sara-ananya-and-jhanvi-1.jpg
,,

नई दिल्ली। बॉलीवुड के इस रंगीन पर्दे पर इन दिनों आज के समय की युवा पीढ़ी अपना खास रंग दिखा रही है। और इसी के चलते दर्शकों को एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्में देखने को मिल रही है। जिससे इन युवा अभिनेत्रियों की चर्चा भी हर गलियारों में देखने व सुनने को मिल रही है। अभी हाल ही में 'लव आज कल' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। और इसमें सारा अली खान अपने हुस्न का जलवा बिखेरते नजर आई। इसी दौरान उनसे कुछ सवाल भी किए गए। जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।

दरअसल समारोह में सारा से पूछा गया कि आप, जान्हवी और अनन्या ने करीब-करीब एक ही समय में इंडस्ट्री में कदम रखा हैं। और इऩ तीनोंं के अभिनय को देख फैंस भी इनके दीवाने है लेकिन आप इस रेस में कितनी आगे खड़ी दिखाई देती हैं। इस बारे में आपका क्या कहना है। इसपर सारा ने कहा, 'मुझे लगता है हम तीनों ही बहुत ही युवा लड़कियां हैं। मुझे पता है कि यह तुलना क्यों होती है। लेकिन किसी भी इंसान की दूसरे इंसान से तुलना करना बिल्कुल भी सही नहीं है।

हम तीनों अच्छे दोस्त हैं
सारा ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हम तीनों ही बहुत अलग हैं। हम तीनों की ही अलग-अलग खासियत है। वे दोनों ही मेरी बहुत ही अच्छी दोस्त भी हैं। मैं उनके करियर के लिए हमेशा बढ़ता रहे, इसके लिए प्रार्थना करती हूं और मुझे उम्मीद है कि वह भी मेरे लिए ऐसा ही सोचती होंगी।'

वहीं ट्रेलर लॉन्च में इस फिल्म की सैफ और दीपिका की 'लव आज कल' से तुलना को लेकर भी सवाल पूछा गया जिसपर सारा ने बताया, 'ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि इस फिल्म में मैं दीपिका वाला किरदार निभा रही हूं और कार्तिक मेरे पिता द्वारा निभाया किरदार निभा रहे हैं। वह उस दौर के प्यार की कहानी थी यह इस दौर के प्यार की कहानी है। अगर तुलना होनी ही चाहिए तो वह 1990 और 2020 में होने वाली मोहब्बत की है। जिसके बारे में ट्रेलर में भी देखने को मिला है। बता दें कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित की गई यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

Updated on:
18 Jan 2020 03:30 pm
Published on:
18 Jan 2020 03:29 pm
Also Read
View All
‘धरम जी मेरे लिए सबकुछ थे’ पति की याद में छलके हेमा मालिनी के आंसू, रिएलिटी शो से वीडियो आया सामने

‘सैयारा’ के पहली एनिवर्सरी पर मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, अहान पांडे-अनीत पड्डा के साथ लॉन्च हुआ स्पेशल कलेक्टर एडिशन LP

‘मैं अब चुप नहीं रहूंगी’, ओवेरियन कैंसर के आखिरी स्टेज पर पहुंचकर अभिनेत्री नफीसा अली का बेबाक बयान, बोलीं- परिवार के लिए मैसेज देकर जाना है

‘सोनम वांगचुक को पुलिस ने किया किडनैप’ आर्य बब्बर का फूटा गुस्सा, विशाल ददलानी ने जबरदस्ती उठाने को बताया कायरता

कब रिलीज होगी SS राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’, किस बारे में होगी कहानी? प्रियंका चोपड़ा को ‘आग’ बताते हुए क्या बोले डायरेक्टर