बॉलीवुड

रिलीज के 5 महीनों बाद ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ को लेकर हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका निभाई.....

2 min read
Mar 28, 2019
Thugs of Hindostan

बॉलीवुड की जानी-मानी डांस कोरियोग्राफर सरोज खान ने फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म रिलीज हुई थी तब खबरें आ रही थी कि सरोज खान की तबियत ठीक नहीं रहती और वें अब अपने काम से रिटायर होना चाहती हैं। लेकिन अब सरोज खान ने खुलासा कर बताया किया कि ऐसी कोई बात नहीं है।

सरोज खान इन दिनों आगामी फिल्म 'कलंक' का इंतजार कर रह हैं। इस महशूर कोरियोग्राफर ने कहा कि पिछले साल रिलीज हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में वह कैटरीना कैफ के डांस पर काम करने वाली थीं, लेकिन उनको रिप्लेस कर दिया गया और इसके पीछे की वजह उन्होंने कैटरीना कैफ को बताया।

उन्होंने बताया कि कैटरीना ने कहा कि वे बिना अभ्यास के डांस नहीं करेंगी, जिसके बाद सरोज खान की जगह प्रभुदेवा को कोरियोग्राफर चुना गया। सरोज खान कहा कि ऐसी चीजे होती रहती हैं और ना ही वो कभी किसी के ऑफिस में जा कर काम मांगती हैं। उनका मानना है कि उनका काम उनके लिए बोलता है और कहा कि सिफारिश या किसी के पास जा कर काम मांगने की जरूरत नहीं हैं।

ये भी पढ़ें

कैटरीना ने खरीदी करोड़ों की सुपर लग्जरी कार, फीचर्स और लुक देखकर हो जाएंगे दीवाने
Published on:
28 Mar 2019 03:30 pm
Also Read
View All