बॉलीवुड

सितंबर में शुरू होगी ‘Satyamev Jayate 2’ की शूटिंग, मिलाप जावेरी ने तैयार किया शेड्यूल

एक इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान स्क्रिप्ट पर और काम किया गया है। एक बदलाव के साथ फिल्म की शूटिंग अब लखनऊ में होगी। 'सत्यमेव जयते 2' ऐक्शन पैक्ड कॉप ड्रामा है, जिसे पहले मुंबई में शूट किया जाना था।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2020, 1:24 PM IST
 John Abraham
John Abraham

अनलॉक 2 (Unlock 2) में कुछ शर्तों के साथ फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग (shooting of films and TV shows) फिर से शुरू हो गई है। निर्माता और निर्देशक पिछले कई महीनों से अधूरे पड़े अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कमर कस ली है। कलाकार भी अपनी फिल्मों की शूटिंग और डबिंग शुरू कर दी है। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम स्टारर 'सत्यमेव जयते 2' (Bollywood actor John Abraham starrer 'Satyamev Jayate 2') इस साल अप्रैल पर फ्लोर पर आने के लिए तैयार थी। महामारी कोरोना वायरस (corona virus) के चलते इसे पोस्टपोन करना पड़ा। हालांकि टीम आने वाले महीनों में एक बार फिर से अधिक उत्साह के साथ शूटिंग करने के लिए तैयार है। नई खबरों के अनुसार फिल्म के डायरेक्टर और जॉन अब्राहम अपनी फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए काफी उत्साहित है। खबरों के अनुसार, 'सत्यमेव जयते 2' ('Satyamev Jayate 2) की शूटिंग का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान स्क्रिप्ट पर और काम किया गया है। एक बदलाव के साथ फिल्म की शूटिंग अब लखनऊ में होगी। 'सत्यमेव जयते 2' ऐक्शन पैक्ड कॉप ड्रामा है, जिसे पहले मुंबई में शूट किया जाना था। इंटरव्यू में मिलाप जावेरी ने कहा कि पहली फिल्म करप्शन के साथ लड़ाई पर आधारित थी। इसके दूसरे पार्ट में सभी क्षेत्रों जैसे पुलिस, राजनेताओं, उद्योगपतियों, आम आदमी के करप्शन से निपटा जाएगा। मनोरंजन के साथ इस फिल्म कई प्ररेणा भी मिलेगी। इसमें एक्शन के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।

आपको बता दें कि पिछले दिनों अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्मकार मिलाप जावेरी से 'सत्यमेव जयते 2' पर काम शुरू करने को लेकर मुलाकात की थी।
जावेरी ने इस मुलाकात के पलों की जानकारी शेयर करने के लिए ट्विटर पर तस्वीरें साझा की थी। जावेरी ने पोस्ट किया था, 'मेरे हल्क के साथ फिर से मुलाकात, मेरा हीरो, मेरा राम, मेरा जॉन अब्राहम, 3 महीने बाद मिले। सत्यमेव जयते 2 पर काम शुरू।' पिछले साल जॉन ने 'सत्यमेव जयते 2' का पहला पोस्टर साझा किया था। जिसमें उनके चेहरे का एक्सप्रेसन कातिलाना था।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा