बॉलीवुड

SatyaPrem Ki Katha Box Office 7th Day:’सत्यप्रेम की कथा’ 100 करोड़ की तरफ बढ़ी, जानें 7 दिनों में कितने कमाए?

SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 7: सत्यप्रेम की कथा ने सात दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा दिया है। इस फिल्म ने बुधवार को सिंगल डे पर शानदार कमाई की है। जानिए फिल्म का घरेलू और वर्ल्डवाइड कलेक्शन। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के शानदार केमिस्ट्री एक बार फिर से लोगों के दिलों में उतर रही हैं।

less than 1 minute read
Jul 06, 2023
kiara_advani.jpg

कार्तिक आर्यन की लास्ट रिलीज फिल्म 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप साबित हुई हो, लेकिन 'सत्यप्रेम की कथा' ने उनके करियर को एक बार फिर से ट्रैक पर लाकर उनके स्टारडम को कायम रखा है। 9 करोड़ से शुरुआत करने वाली फिल्म ने वीकेंड पर शनिवार और रविवार को जबरदस्त बिजनेस किया।

सोमवार को 4.21 करोड़ का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने मंगलवार को 4.05 करोड़ की कमाई की। हालांकि, बुधवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी सी गिरावट आई और फिल्म ने सातवें दिन टोटल 3.95 करोड़ का बिजनेस किया।

इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 50.71 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिस तरह से ये फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

वर्ल्डवाइड कार्तिक-कियारा की फिल्म ने की इतनी कमाई
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' इंडिया में तो काफी अच्छा बिजनेस कर रही है, लेकिन दुनियाभर में कमाई के मामले में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 66.7 करोड़ की टोटल कमाई की है।

आपको बता दें कि सत्यप्रेम की कथा की रिलीज से 'आदिपुरुष' की कमाई पर गहरा असर पड़ा था। कार्तिक आर्यन की फिल्म के रिलीज होते ही प्रभास की माइथोलॉजिकल फिल्म 'आदिपुरुष' का कलेक्शन गिर गया था। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन समीर विध्वंस ने किया है।

Published on:
06 Jul 2023 10:39 am