बॉलीवुड

Satyaprem Ki Katha Collection: ‘सत्यप्रेम की कथा’ की जबरदस्त कमाई, 75 करोड़ के आंकड़े के करीब कार्तिक-कियारा की फिल्म

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection: इस वीकएंड कियारा और कार्तिक की फिल्म सिनेप्रेमियों की पहली पसंद रही है।

less than 1 minute read
Jul 10, 2023
सत्यप्रेम की कथा को इस शुक्रवार आई फिल्मों के कमजोर होने का फायदा मिला है।

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 11: 'सत्यप्रेम की कथा' ने अपने दूसरे वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। 30 जून को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म की कमाई में पहले वीकएंड के बाद गिरावट आ रही था। इस शुक्रवार फिल्म ने सबसे कम कमाई की लेकिन इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया। फिल्म के कलेक्शन में दूसरे वीएकएंड में 66 फीसदी की वृद्धि आई। रविवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म ने 11 दिनों में कुल 66 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म अब 75 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ती दिख रही है। देखना है कि फिल्म 75 करोड़ के आंकड़े के माइलस्टोन को छू पाती है कि नहीं।

9 करोड़ से की थी ऑपनिंग
सत्य प्रेम की कथा ने पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई के सात ऑपनिंग की थी। इसके बाद अपने पहले शनिवार को 10 और रविवार को 12.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन कम हुआ। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को सबसे कम 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई और दूसरे शनिवार को 4.75 करोड़ और रविवार को 5.25 करोड़ कमाए।

इस हफ्ते विद्या बालन की 'नीयत' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है लेकिन दर्शकों का ज्यादा प्यार बीते हफ्ते आई 'सत्यप्रेम की कथा' को ही मिला है। विद्या की फिल्म अपने पहले वीएकएंड में 4 करोड़ की कमाई ही कर सकी है।

Updated on:
10 Jul 2023 12:20 pm
Published on:
10 Jul 2023 12:16 pm
Also Read
View All