बॉलीवुड

Seema Haider के खिलाफ पाकिस्तानी लेटर ने मचाया हंगामा, क्या ISI की जासूस है सचिन की पत्नी?

Seema Haider: सीमा हैदर की मुश्किलें रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान से आए एक लेटर की वजह अब एक बार फिर भारत में सीमा हैदर की एंट्री को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं।

less than 1 minute read
Apr 06, 2024
पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर!

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आकर रहने वाली सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अपने देश से एक लेटर भेजा है, जिससे सीमा हैदर की लाइफ में तहलका मच गया है। इस लेटर में सीमा को लेकर कई खुलासे किए गए है, जिससे सीमा हैदर के भारत आने के पीछे के इरादों पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।


पाकिस्तान से आए लेटर में गुलाम हैदर ने लिखा कि सीमा पाकिस्तान में 18 लाख का मकान 12 लाख में बेचकर भारत आई है। साथ ही गुलाम हैदर ने अपील की कि वो सीमा हैदर के खिलाफ दर्ज मामलों में गवाह बनना चाहता है।

यह भी पढ़ें: Seema Haider के बाद अब पाकिस्तानी पति भी बने यूट्यूबर, इस वजह से लिया ये फैसला

गुलाम ने लेटर के जरिए ये भी मांग की है कि सीमा हैदर का ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट करवाया जाए, जिससे उसके इरादों के बारे में पता चल सके। इस लेटर ने अब सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत आने के पीछे के मकसद पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए है।

Published on:
06 Apr 2024 04:13 pm
Also Read
View All