बॉलीवुड

‘कुरान में कहीं नहीं लिखा इसे पहनना जरूरी है’, बुर्के और हिजाब पर शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान

Shabana Azmi Burqa Statement: शबाना आजमी का कहना है कि कुरान में महिलाओं के लिए बुर्का पहनना अनिवार्य नहीं बताया गया है, बल्कि इसमें महिलाओं और पुरुषों, दोनों से अपनी नजरों में शर्म और मर्यादा रखने के लिए कहा गया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 12:25 PM IST
Shabana Azmi Burqa Statement

Shabana Azmi Burqa Statement: शबाना आजमी का मानना ​​है कि भले ही वह धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करतीं, लेकिन सांस्कृतिक रूप से वह खुद को मुस्लिम मानती हैं। मशहूर कैफी आजमी और एक्ट्रेस शौकत आजमी की बेटी, शबाना आजमी की शादी गीतकार और लेखक जावेद अख्तर से हुई है। बता दें कि जावेद मुस्लिम परिवार में पले-बढ़े हैं, लेकिन खुद को नास्तिक मानते हैं।। हाल ही में उषा काकाड़े के साथ एक पॉडकास्ट में, शबाना ने हिजाब या बुर्का पहनना वाले मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

शबाना आजमी ने हिजाब-बुर्के पर दिया बेबाक बयान

बंटवारा एक्ट्रेस शबाना आजमी ने कहा, "कुरान में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि आपको इस तरह का बुर्का पहनना चाहिए। कुरान में बस इतना लिखा है कि आपकी नजरों में हया (मर्यादा) होनी चाहिए। यह मर्यादा महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए है।" उन्होंने धर्म की शिक्षाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और लोगों के बीच भ्रम पैदा करने के लिए बिचौलियों को जिम्मेदार ठहराया, जो गलत तरीके से इस बात का बखान करते हैं कि कुरान महिलाओं को पर्दा करने का आदेश देता है।

'बुर्का नहीं पहनती, लेकिन कोई रोकेगा तो 3 पहन लूंगी' - शबाना आजमी

शबाना ने आगे कहा, "मैं बुर्का नहीं पहनती, लेकिन मेरा यह भी मानना ​​है कि अगर कोई मुझसे कहे कि मैं बुर्का नहीं पहन सकती, तो मैं तीन बुर्के पहनूंगी। आप मुझे यह बताने वाले होते कौन हैं? लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि धर्मनिरपेक्षता की आड़ में आप कट्टरवाद को बढ़ावा दें।"

पहले भी हिजाब पहनने पर दे चुकीं है शबाना आजमी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। 2022 में जब उडुपी के एक कॉलेज में हिजाब पहनने के कारण छह लड़कियों को कथित तौर पर प्रवेश करने से रोक दिया गया था और इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, "अगर आप हिम्मत दिखाना चाहती हैं, तो अफगानिस्तान में बुर्का न पहनकर दिखाएं… खुद को कैद करने के बजाय, आजाद होना सीखें।" बता दें कंगना ने यह पोस्ट ईरान में उस दौरान हुई क्रांति के बाद आए बदलावों, खासकर महिलाओं की स्थिति को लेकर किए गए एक 'X' (पहले ट्विटर) पोस्ट का जवाब देते हुई की थी।

कंगना की उस पोस्ट का जवाब देते हुए शबाना आजमी ने लिखा था, "अगर मैं गलत हूं तो मुझे सुधारें, लेकिन अफगानिस्तान एक धार्मिक (थियोक्रेटिक) राज्य है, जबकि जहां तक मुझे पता है, भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य है?" वहीं, शबाना के पति जावेद अख्तर ने हिजाब पहनने की प्रथा का विरोध तो किया है, लेकिन उनका यह भी मानना ​​है कि गैर-धर्मनिरपेक्ष हिंदू दक्षिणपंथी ताकतों का इस मुद्दे पर आवाज उठाना सही नहीं है।

Updated on:
23 Nov 2026, 12:25 PM IST
Published on: