बॉलीवुड

गौरी खान की मोहब्बत में जेल भी गए हैं शाहरुख खान

सभी जानते हैं कि शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान से बहुत प्यार करते हैं। दोनों कई सालों से हर सुख-दुख में साथ हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक बार शाहरुख गौरी के मोहब्बत के खातिर वह जेल की भी हवा खा चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2021, 1:06 PM IST
Shah Rukh Khan Gauri Khan
Shah Rukh Khan Gauri Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। वह 56 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड पर राज करने वाले शाहरुख खान सिर्फ लोगों के दिलों पर ही राज नहीं करते बल्कि सुर्खियों में भी छाए रहते हैं। की दुनियाभर में पॉपुलैरिटी है। उनकी लाखों करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। वह सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम करते आए हैं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। उनके नाम बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। जिसकी वजह से वह करोड़ों दिलों में बसते हैं। फिल्मों के अलावा, वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी चर्चा में रहते हैं।

सभी जानते हैं कि शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान से बहुत प्यार करते हैं। दोनों कई सालों से हर सुख-दुख में साथ हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक बार शाहरुख गौरी के मोहब्बत के खातिर वह जेल की भी हवा खा चुके हैं।

दरअसल, एक बार एक पत्रकार ने शाहरुख खान और उनके को-एक्ट्रेस के अफेयर की खबर छाप दी। इस खबर के कारण गौरी खान काफी परेशान हो गई थीं। उन्हें लगने लगा कि कहीं उन्होंने एक एक्टर से शादी करके गलती तो नहीं कर दी। तहलका मैगजीन के एक समारोह में शाहरुख ने इस घटना का जिक्र किया था। किंग खान ने बताया कि फिल्म 'कभी हां कभी ना' की शूटिंग के दौरान एक पत्रकार ने उनके और को-एक्ट्रेस के बीच अफेयर की खबर छाप दी थी। इस खबर से गौरी परेशान हो गईं। ऐसे में शाहरुख उस पत्रकार पर बुरी तरह भड़क गए थे। उन्होंने अपने सुसर की दी हुई तलवार को लेकर पत्रकार के यहां पहुंच गए।

खुद शाहरुख ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने पत्रकार के साथ बुरा बर्ताव किया था। जिसके बाद अगले दिन शाहरुख जहां शूटिंग कर रहे थे वहां पुलिस पहुंच गई और उन्हें जेल लेकर चली गई। उसके बाद शाहरुख ने तलवार ले जाने को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वो तलवार ससुर ने शादी के वक्त उन्हें दी थी और कहा था कि आपको मेरी बेटी की रक्षा करनी होगी। मुझे लगा कि ये अच्छा हथियार है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब