बॉलीवुड

Shah Rukh Khan ने किया Salman Khan के गाने पर डांस, काजोल ने भी मटकाई कमर.. Video हो रहा Viral

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का डांस वीडियो हो रहा वायरल (Video Viral) सलमान खान (Salman Khan) के गाने पर काजोल के साथ डांस करते दिखाई दिए थ्रोबैक वीडियो (Throwback Video) में शाहरुख के साथ दिलवाले की टीम
2 min read
• •
Updated: 16 May 2020, 12:50 PM IST
Shah Rukh Khan and Salman Khan
Shah Rukh Khan and Salman Khan

नई दिल्ली | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आजकल अपनी फैमिली के साथ पूरा टाइम बिता रहे हैं और इसे खूब इंजॉए भी कर रहे हैं। लंबे समय से वो फिल्मों से दूर हैं लेकिन फैंस के बीच उनकी पॉपुलैरिटी पहले की ही तरह बरकरार है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग में लगातार शाहरुख द्वारा की जा रही मदद की भी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं इंटरटेन करने के मामले में भी वो पीछे नहीं रहते जिसका एक नजारा हाल ही में वायरल हुआ उनका वीडियो बता रहा है। शाहरुख इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) के गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं, उनका ये वीडियो (Video) इंटरनेट पर छाया हुआ है।

दरअसल, शाहरुख खान का ये थ्रोबैक वीडियो है जिसमें उनके साथ फिल्म दिलवाले की टीम दिखाई दे रही है। इस वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। शाहरुख के साथ काजोल (Kajol) भी अपनी कमर मटका रही हैं, साथ में कृति सेनन, वरुण धवन और वरुण शर्मा नजर आ रहे हैं। सभी सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो के टाइटल ट्रैक पर डांस कर रहे हैं। जाहिर है कि शाहरुख का ये वीडियो दिलवाले की शूटिंग के दौरान भी सामने आया था जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

View this post on Instagram

Lockdown lessons...

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल इस दौरान भी अपनी धुन में नजर आईं। वो डांस के स्टेप्स फॉलो करने की कोशिश करती हैं और फिर गलत स्टेप पर जोर से हंस देती हैं। शाहरुख और काजोल की जोड़ी आखिरी बार फिल्म दिलवाले में दिखाई दी थी। फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। वहीं शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वो राजकुमार हिरानी की फिल्म से वापसी कर सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव