बॉलीवुड

जब शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन के सामने ही अभिषेक बच्चन को कहा- इनके बाप नहीं सिखा सके तो..

फिल्मों के अलावा, शाहरुख को उनकी हाजिर जवाबी के लिए भी जाना जाता है। वह कई बार अपने जवाब से लोगों को हैरान कर देते हैं। ऐसे ही एक बार शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन के सामने ही अभिषेक बच्चन को ऐसा जवाब कि हर कोई हैरान रह गया।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2021, 1:06 PM IST
shah_rukh_khan.jpg
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें ज्यादातर रोमांटिक फिल्में हैं। ऐसे में उन्होंने रोमांस का भी बादशाह कहा जाता है। फिल्मों के अलावा, शाहरुख को उनकी हाजिर जवाबी के लिए भी जाना जाता है। वह कई बार अपने जवाब से लोगों को हैरान कर देते हैं। ऐसे ही एक बार शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन के सामने ही अभिषेक बच्चन को ऐसा जवाब कि हर कोई हैरान रह गया।

'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर पहुंची टीम
दरअसल, साल 2014 में फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' रिलीज हुई थी। इसमें कई स्टार्स ने एक्टिंग की थी। जिसमें शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, विवान शाह, सोनू सूद, दीपिका पादुकोण और बोमन ईरानी लीड रोल में थे। इस फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान, फराह खान, अभिषेक बच्चन और विवान शाह इसके प्रमोशन के लिए टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर पहुंचे थे। इस शो को महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। सभी ने साथ में मिलकर खूब मस्ती की।

शाहरुख खान ने सुनाया मजेदार किस्सा
इसी दौरान शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन के साथ एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, 'एक बार इस ने (फराह) मुझे बहुत शिकायत की। इसने कहा कि अभिषेक बच्चन और विवान शाह दोनों मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं, तंग कर रहे हैं। फराह ने मुझसे कहा कि मैं उन दोनों से बहुत तंग आ चुकी हूं। तुम जाओ और अभिषेक और विवान से जाकर बाता करो।' इसके बाद शाहरुख कहते हैं, 'मैं बड़ा ऐसे ही कमर कस के पहुंच गया। मैं बोलने ही वाला था कि फिर मेरे दिमाग में आया कि अभिषेक बच्चन जिनके पिता हैं, मिस्टर बच्चन हैं। विवान शाह के जो पिता हैं, वो मिस्टर नसीरुद्दीन शान हैं। फिर दिमाग में आया कि अगर इनके बाप नहीं सिखा सके तो मैं क्या सिखाऊंगा।'

हाजिरजवाबी में भी सबके किंग
शाहरुख खान की इस बात को सुनकर अमिताभ बच्चन और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। किंग खान का ये जवाब सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं। उन्होंने बता दिया कि वह हाजिरजवाबी में भी सबके किंग हैं। शाहरुख का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़