बॉलीवुड

Jawan: ट्रेलर रिलीज होते ही शाहरुख पर लगा ‘चोरी’ का आरोप, 4 फिल्मों से कॉपी हैं सीन!

ShahRukh Khan's Jawan Prevue: 'जवान' के ट्रेलर में कुछ ऐसे सीन हैं, जिनको देखकर चोरी के आरोप में दम भी लग रहा है।

less than 1 minute read
jawan
जवान में शाहरुख का लुक (बायें), दांयें में 2005 में अपरिचित में एक्टर विक्रम

ShahRukh Khan's Jawan Prevue: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रेंड में आ गया है। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा है। एक ओर शाहरुख खान के लुक और ट्रेलर के एक्शन सीन की बात हो रही है। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान और फिल्म के निर्देशक एटली पर सीन कॉपी करने का भी आरोप लगा है। सोशल यूजर्स ने ट्रेलर में कई ऐसे सीन खोज निकाले हैं, जो पहले फिल्मों में दिखाए जा चुके हैं।

बॉहुबली समेत इन फिल्मों से कॉपी हैं सीन और लुक!
सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा MASS नाम के यूजर का ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने 'जवान' के ट्रेलर के 4 स्क्रीनशॉट निकाले हैं। इनके साथ उन्होंने पुरानी फिल्मों की तस्वीरें लगाकर दिखाया है कि ये सीन कहां से प्रेरित है। उन्होंने शाहरुख के लुक को अपरिचित के विक्रम जैसा तो एक सीन में शाहरुख को सलमान खान की तरह चलता दिखाया है। एक हॉलीवुड फिल्म और बाहुबली का भी सीन कॉपी होने की बात इस ट्वीट में कही गई है। इस ट्वीट पर यूजर्स कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। देखिए सीन कॉपी का आरोप लगाता ये ट्वीट-


सितंबर में आएगी जवान
शाहरुख की फिल्म 'जवान' इस साल 7 सितंबर को हिन्दी समेत 3 भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा भी अहम रोल कर रहे हैं। 'जवान' के डायरेक्टर एटली हैं और इसे गौरी खान के रेड चिली एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।

Updated on:
10 Jul 2023 05:38 pm
Published on:
10 Jul 2023 05:28 pm