बॉलीवुड

शाहरुख खान के जन्मदिन पर जानिए उनकी लाइफ की ये दिलचस्प बातें, जानते नहीं होंगे आप

शाहरुख खान का आज 54 वां जन्मदिन शाहरुख खान का पेट नाम मेल ट्रेन है फैंस ने देर रात शाहरुख को घर के बाहर से किया विश
2 min read
Nov 02, 2019
eiwphlgx0aam-ft.jpg

शाहरुख खान का पेट नाम मेल ट्रेन है। उनके स्कूल के दिनों में दोस्त उन्हें मेल ट्रेन के नाम से बुलाया करते थे क्योंकि वो काफी अच्छे रनर थे। शाहरुख हमेशा स्कूल में रेस जीता करते थे जिसकी वजह से उनके फैंस ने ऐसा नाम रख दिया। शायद कम ही लोग जानते होंगे कि शाहरुख एक्टर नहीं बनना चाहते थे। शाहरुख की पहली पसंद हॉकी प्लेयर बनना था। खुद किंग खान के एक इंटरव्यू के दौरान ये बात बताई थी कि वो हॉकी प्लेयर बनना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश उन्हें ये खेल बीच में ही छोड़ना पड़ा। फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख ने हॉकी कोच का किरदार निभाया था। शाहरुख के इस रोल को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।

शाहरुख खान आज करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उनके चार्मिंग फेस और डिंपल वाली स्माइल के लोग कायल हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब शाहरुख के ही दोस्तों का ये मानना था कि उनका चेहरा एक्टर बनने लायक नहीं है। शाहरुख ने एक बार ये बताया था कि उनकी मां के अलावा कोई इस बात पर यकीन नहीं करता था कि वो एक्टर बनेंगे।

अमूमन हर इंसान का पहला क्रश कोई सेलिब्रिटी ही होता है। लेकिन शाहरुख खान का पहला क्रश कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान थीं। शाहरुख ने एक बार ये रिवील किया था कि वो गौरी को 18 साल की उम्र से पसंद करने लगे थे तब गौरी सिर्फ 14 साल की थीं। उन्होंने एक बार ये बात बताई थी कि गौरी पहली ऐसी लड़की थी जिन्होंने उनसे 3 सेकेंड से ज्यादा बात की थी।

Published on:
02 Nov 2019 01:21 pm