बॉलीवुड

Jawan Trailer: ‘जवान’ के लिए 25 साल के करियर में पहली बार गंजे हुए शाहरुख, सामने आई फिल्म कहानी

Shah Rukh Khan Movie Jawan Trailer: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन है।
less than 1 minute read
Jul 10, 2023
shah rukh khan
जवान के ट्रेलर में साउथ स्टार विजय सेतुपति और बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान

Shah Rukh Khan Movie Jawan Trailer: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही शाहरुख ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में आ गए हैं। फिल्म के ट्रेलर में एक्शन सीन और शाहरुख का अलग लुक लोगों को भा रहा है। ट्रेलर से साफ है काफी एंटरटेन करने वाली है। करीब दो मिनट के ट्रेलर में शाहरुख खान के कई लुक दिखाए गए हैं। पहली बार शाहरुख पर्दे पर गंजे भी दिख रहे हैं।

शाहरुख का है डबल रोल
इस फिल्म में शाहरुख खान जबल रोल में दिखेंगे। फिल्म की कहानी के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म में शाहरुख खान की डबल भूमिका होगी, जिसमें एक बुरा तो एक अच्छा इंसान है। दीपिका उनकी प्रेमिका की भूमिका में दिख सकती हैं। वहीं नयतनातारा पुलिस अफसर बनी हैं तो विजय सेतुपति के रोल को लेकर अभी संस्पेंस है। हालांकि फिल्म की असली कहानी क्या है, इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी फिल्म निर्माताओं की ओर से नहीं दी गई है। फिल्म के एंड को लेकर भी कहा जा रहा है कि ये सबको चौंका सकता है।

शाहरुख के साथ दिखेंगी साउथ की स्टार नयनतारा
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा भी नजर आएंगी। 'जवान' के निर्देशक एटली हैं और इसे गौरी खान के रेड चिली एंटरटेनमेंट ने बनाया है। शाहरुख की ये फिल्म इस साल 7 सितंबर 3 भाषाओं में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: कश्मीर फाइल्स की एक्ट्रेस भाषा सुंबली की बात सुन सबको लग रहा झटका, ये तो गलत हो गया

Updated on:
10 Jul 2023 11:26 am
Published on:
10 Jul 2023 11:25 am
Also Read
View All
नेपाल त्रासदी पर कंगना रनौत ने जताया दुख, सद्गुरु का वीडियो किया शेयर

तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा