बॉलीवुड

नयनतारा की नाराजगी की खबरों के बीच शाहरुख का ‘कुबूलनामा’, बोले- ‘जवान’ में उनका रोल ज्यादा होना चाहिए था

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने माना है कि 'जवान' में नयनतारा का रोल ज्यादा होना चाहिए था।

less than 1 minute read
Sep 23, 2023
नयनतारा बायें में, दांयें में शाहरुख खान के साथ एटली।

Shah Rukh Khan on Nayanthara: हाल ही में इस तरह की कुछ रिपोर्ट आई हैं जिनमें कहा गया है कि 'जवान' में अपने रोल से नयनतारा खुश नहीं हैं। उनको अपना रोल फिल्म में कम लगा है। इन खबरों के बीच शाहरुख खान ने भी कबूला है कि नयनतारा का रोल ज्यादा होना चाहिए था। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक बातचीत में ये कहा है।


जवान में नयनतारा का स्क्रीन टाइम कम था: शाहरुख
शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्क मी एनेथिंग सेशन किया है। इस दौरान समीना नाम की यूजर ने शाहरुख के लिए लिखा, मुझे सूजी के साथ आजाद का बंधन बहुत पसंद आया। सिंगल मॉम की ये कहानी शानदार थी। जीवन के सभी क्षेत्रों की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए धन्यवाद। शाहरुख ने इस पर जवाब देते हुए लिखा, मुझे भी लगता है कि सिंगल मदर के रोल में नर्मदा की कहानी शानदार थी। ये बदकिस्ती है कि कहानी और दूसरी चीजों की वजह से ज्यादा स्क्रीन समय नहीं मिल सका।

नयनतारा को रोल के लिए मिल रही है काफी तारीफ
एटली के डायरेक्शन में बनी 'जवान' में शाहरुख खान और विजय सेतुपति के साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा ने अहम रोल निभाए हैं। फिल्म में सभी महिलाओं के किरदार काफी जुझारू दिखाए गए हैं, जिसके लिए मेकर्स की तारीफ हो रही है। 7 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई की है।

Updated on:
23 Sept 2023 01:23 pm
Published on:
23 Sept 2023 01:22 pm
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा