बॉलीवुड

बच्चन की दिवाली बैश कंट्रोवर्सी पर शाहखान ने तोड़ी चुप्पी, कहा कुछ ऐसा आप सोच भी नहीं सकते

अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या की मैनेजर अर्चना के लहंगे में आग लग गई। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए....
2 min read
Nov 03, 2019
shahrukh khan
shahrukh khan

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान किंग खान ने प्रशंसकों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। बातचीत के दौरान एक फैंस ने ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद के कपड़ों में आग लगने के बारे में सवाल किया। जिसकी उम्मीद थी उसी प्रकार किंग खान ने बहुत ही सम्मान के इस मामले को संभाला और इसे किनारा करते हुए कहा कि यह व्यक्तिगत मामला है।

बता दें कि बता दें कि अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या की मैनेजर अर्चना के लहंगे में आग लग गई। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। हालांकि शाहरुख ने अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए ऐश्वर्या की मैनेजर की जान बचाई। जिसके लिए लोगों ने उनकी बेहद प्रशंसा की थी।

किंग खान के जन्मदिन पर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जश्न मनाया गया। उनके जन्मदिन पर दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर भी उन्हें विश करने के लिए खास लाइटिंग की गई थी। इस लाइटिंग के माध्यम से बुर्ज खलीफा पर हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान लिखा गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Published on:
03 Nov 2019 01:57 pm