बॉलीवुड

शाहरुख ने भरी महफिल खींची अनुष्का की टांग, कहा- विराट कोहली से तो मेरी शादी होनी चाहिए थी

कार्यक्रम के दौरान मीडिया की ओर से एक सवाल किया गया कि इस दौर की अभिनेत्रीयों में धूमधाम से शादी करने की शुरुआत अनुष्का ने की।
2 min read
Nov 05, 2018
zero
zero

बॉलीवुड में इन दिनों दिवाली से ज्यादा शादियों की चर्चा है। एक तरफ रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़-निक जोनस के शादी की रस्में जोरो-शोरों से चल रही है। जीरो का ट्रेलर लॉन्च का ईवेंट भी इससे अछूता नहीं रहा। दरअसल कार्यक्रम के दौरान मीडिया की ओर से एक सवाल किया गया कि इस दौर की अभिनेत्रीयों में धूमधाम से शादी करने की शुरुआत अनुष्का ने की। बाद में सोनम कपूर, नेहा धूपिया ने वही ट्रेंड आगे बढ़ाया। जल्द ही रणवीर-दीपिका और प्रियंका-निक भी शादी करने वाले हैं। यह सवाल सुनकर शाहरुख ने सवाल का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। हालांकि लेकिन कैटरीना ने थोड़ा सीरियस होकर जवाब दिया और कहा, 'मैं समझ गई,आप क्या पूछना चाहते हैं, दरअसल अनुष्का ने जिस तरह बेहद शानदार ढंग से अपनी शादी की, वह अद्भुद था, वह शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही थीं।'

अनुष्का ने दी फ्लाइंग किस
कैटरीना की ये बात सुन कर अनुष्का ने कई बार उन्हें फ्लाइंग किस करते हुए अपना प्रेम जताया। कैटरीना ने आगे कहा, 'इनकी जोड़ी (विराट-अनुष्का) को देख कर हम सब फिर से प्यार करने के लिए बेहद इंस्पायर हुए। शादी के जोड़े में अनुष्का की तस्वीर देखकर लगा वॉव, अनुष्का कितनी सुंदर लग रही हैं, तस्वीर देखकर मैं भावुक भी हो गई थी। अनुष्का की वह तस्वीर फिर से प्यार करने के लिए प्रेरित करती है।'

शाहरुख ने फिर किया मजाक
कैटरीना की बात सुनकर शाहरुख ने फिर मजाक करने लगे। उन्होंने कहा, 'मुझे भी ऐसी ही फीलिंग हुई थी, मुझे लगा था कि विराट कोहली से तो मेरी शादी होनी चाहिए थी।' शाहरुख की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

Updated on:
05 Nov 2018 05:42 pm
Published on:
05 Nov 2018 05:42 pm
Also Read
View All
Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, राजस्थानी सिंगर ने लगाया आरोप, बोले- ये राजस्थानी लोगों की बेइज्जती

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी