बॉलीवुड

वीडियो: शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के साथ तिरुपति मंदिर में की पूजा, नयनतारा भी रहीं साथ

Shah Rukh khan in Tirupati temple: शाहरुख खान ने 'जवान' की रिलीज से ठीक पहले मंदिर में दर्शन किए हैं।
less than 1 minute read
• •
Sep 05, 2023
ShahRukh Khan

Shah Rukh khan in Tirupati temple: शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना और एक्ट्रेस नयनतारा के साथ तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना की है। 7 सितंबर को 'जवान' की रिलीज से पहले शाहरुख खान एक के बाद एक मंदिरों में जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। शाहरुख ने मंगलवार को तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए।

शाहरुख खान की तिरूपति में दर्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है। शाहरुख वीडियो में दर्शन के बाद मंदिर के बाहर भक्तों को फ्लाइंग किस देते और हाथ जोड़कर आभार व्यक्त करते दिख रहे हैं। सुहाना खान इस दौरान सफेद सलवार-कमीज पहने अपने पिता का हाथ पकड़े चलती नजर आईं। मंदिर दर्शन के लिए नयनतारा और उनके पति विग्नेश भी सफेद ड्रेस पहने नजर आए।

शाहरुख खान ने 'जवान' के ऑडियो लॉन्च से पहले जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए थे। इस साल जनवरी में 'पठान' की रिलीज से पहले भी शाहरुख वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे थे। बता दें कि शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिकाओं वाली 'जवान' 7 सितंबर को 3 भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म को एटली ने निर्देशित किया है।

Updated on:
05 Sept 2023 09:43 am
Published on:
05 Sept 2023 09:42 am
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो