बॉलीवुड

दोबारा बड़े पर्दे पर दिखेगी शाहरुख-प्रीति जिंटा की लव स्टोरी, Veer Zaara इस दिन होगी फिर से रिलीज

Veer Zaara: शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वीर जारा’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ होने जा रही है।

2 min read
Sep 01, 2024

Veer Zaara Re-release Date: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अभिनीत मशहूर फिल्म वीर ज़ारा सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ हो रही है। दो दशक बाद शाहरुख खान और प्रीति जिंटा एक साथ फिल्म वीर ज़ारा के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

वीर जारा री-रिलीज डेट

यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसे 13 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में किंग खान ने भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाई है जिसे जो एक पाकिस्तानी राजनेता की बेटी ज़ारा यानी प्रीति जिंटा से प्यार हो जाता है। शरहद पार दो जोड़ों की प्रेम कहानी को 22 साल बाद एक पाकिस्तानी वकील (रानी मुखर्जी) सुलझाती हैं।

वीर जारा की स्टारकास्ट

इस फिल्म में सहायक कलाकारों में अमिताभ बच्चन , हेमा मालिनी, दिव्या दत्ता, मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और किरण खेर भी शामिल हैं। इस फिल्म के आज भी लाखों लोग दीवाने हैं। फिल्म के साथ-साथ इसके सुपरहिट गाने दो पल रुका, तेरे लिए आज भी लोगों की पसंदीदा गानों की सूची में शामिल हैं।

वीर जारा का बजट और कमाई

आदित्य चोपड़ा ने इस रोमांटिक ड्रामा को 23 करोड़ के बजट में बनाया था। 2004 में आई इस फिल्म ने भारत में 41.86 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट घोषित रही। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसने 97.64 करोड़ की कमाई की।

Published on:
01 Sept 2024 05:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर