बॉलीवुड

Shah Rukh Khan को एयरपोर्ट पर नहीं रोका गया! कस्टम अधिकारी ने कहा – नहीं लगा कोई जुर्माना…

हाल में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया था, जिसके बाद बताया जा रहा था कि एक्टर पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। इसी बीच इस खबर को लेकर कस्टम अधिकारी का एक बयान सामने आया है, जिनका कहना है कि उनका एयरपोर्ट पर नहीं रोका गया।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2022, 10:21 AM IST
Shah Rukh Khan को एयरपोर्ट पर नहीं रोका गया
Shah Rukh Khan को एयरपोर्ट पर नहीं रोका गया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को शनिवार को दुबई के शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर-2022 में 'ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड' से सम्मानित नवाजा गया, जिसके बाद एक्टर उसी शाम मुंबई लौंटे जहां उन्हें, उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह को कस्टम अधिकारियों ने रोक दिया था। खबरों की माने तो एक्टर के पास 18 लाख रुपये की घड़ियां मिली, जिसके बदा उनपर 6.83 लाख रुपये तक का जुर्माना लगा। बताया जा रहा है कि ये सभी घड़ियां उन्होंने यूएई से खरीदी थी। वहीं इस खबर को लेकर कल सोशल मीडिया पर किंग खान के फैंस काफी नाराज भी नजर आ रहे थे, लेकिन अब इस खबर का असली सच बाहर आ चुका है।


हाल में एक कस्टम अधिकारी ने इस खबर का सच बताया है। कस्टम अधिकारी का ये साफ कहना है कि ये जो भी खबर चलाई जा रही ही हैं कि शाहरुख को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया ये तमाम खबरें गलत है। उनको या उनकी टीम को न तो रोका गया और न ही उन पर कोई फाइन लगा है। केवल बेसिक औपचारिकताएं पूरी की गई थीं।

हाल में एक कस्टम अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि 'शाहरुख खान और उनकी टीम को उनके साथ लाए जा रहे सामानों के लिए ड्यूटी का भुगतान करने के लिए कहा गया था'।उन्होंने आगे बताया कि 'जैसा कि मीडिया द्वारा बताया जा रहा है। कोई जुर्माना देने के लिए नहीं कहा गया था। इस केस में सोशल मीडिया पर जो कुछ भी कहा जा रहा है वह एक है वो सब झूठ है'।

यह भी पढ़ें: 'भूल भुलैया 2' और 'हेरा फेरी 3' के बाद Kartik Aaryan इस फिल्म में भी Akshay Kumar को करेंगे रिप्लेस!


साथ ही कस्टम अधिकारी से पूछा गया कि 'एक्टर के बॉडीगार्ड रवि सिंह को प्राइवेट जीए टर्मिनल से टी 2 टर्मिनल तक क्यों ले जाया गया?' तो इसका जवाब देते हुए अधिकारी ने बताया कि 'जब भी ड्यूटी या किसी और शुल्क के भुगतान का मामला होता है तो जीए टर्मिनल से यात्रियों को टी 2 तक ले जाया जाता है, क्योंकि ये वो जगह होती है जहां ऐसे मामलों में यात्रियों के लिए सुविधाएं हैं'।

इसके अलावा एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारी ने ये भी साफ किया कि किंग खान की टीम बस एक एप्पल घड़ी और घड़ी वाइन्डर केस ही लेकर जा रही थी न कि महंगी घड़ियां जैसा कि वायरल खबरों में बताया जा रहा है। बता दें कि शाहरुख खान को दुबई के शारजाह में मिले गिफ्ट्स की कीमत 17.86 लाख रुपये तक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: पैसों के लिए बुड्ढे से की शादी... Juhi Chawla को आज भी खाने पड़ते हैं लोगों के ताने

Updated on:
13 Nov 2022, 10:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ