27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भूल भुलैया 2’ और ‘हेरा फेरी 3’ के बाद Kartik Aaryan इस फिल्म में भी Akshay Kumar को करेंगे रिप्लेस! क्या सच में ले रहे एक्टर की जगह?

हाल में कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को रिप्लेस कर दिया है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि कार्तिन आने वाले समय में भी अक्षय की कई फिल्मों में नजर आ सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 13 Nov 2022, 9:39 AM IST

'भूल भुलैया 2' और 'हेरा फेरी 3' के बाद Kartik Aaryan इस फिल्म में भी Akshay Kumar को करेंगे रिप्लेस

'भूल भुलैया 2' और 'हेरा फेरी 3' के बाद Kartik Aaryan इस फिल्म में भी Akshay Kumar को करेंगे रिप्लेस

साल 2000 में रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की रिलीज हुई 'हेरा फेरी' (Hera Pheri) आज एक बड़े लेवल की कॉमेडी सीरीज में बदल चुकी हैं। इस फिल्म की दूसरी प्रैंचाइसी 'फिर हेरा फेरी' (Phir Hera Pheri) साल 2006 में रिलीज हुई थी। तब भी फिल्म में इन तीनों स्टार्स को साथ देखा गया था। वहीं अब इस फिल्म की तीसरी किस्त यानी 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को लेकर खबरें सामने आ रही हैं, जिसको लेकर फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस बार फिल्म में अक्षय नहीं बल्कि उनकी जगह कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आने वाले हैं।


जी हां, इससे पहले कार्तिन, अक्षय की ही हिट फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) में नजर आ चुके हैं, जिसके बाद वो अक्षय को उनकी हिट सीरीज वाली फिल्म 'हेरा फेरी' में भी रिप्लेस कर रहे हैं। हाल में ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही अक्षय के फैंस इसको लेकर कार्तिक को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले एक्टर कमाल आर खान यानी केआरके (KRK) ने एक ट्वीट किया है।

अपने ट्वीट में एक्टर का कहना है कि कार्तिक एक-एक करके अक्षय कुमार की सभी फिल्मों में उनको रिप्लेस कर रहे हैं और आने वाली फिल्मों में भी करेंगे। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा 'कार्तिक ने अक्की की फिल्म #BhoolBhulaiyaa2 में काम किया। कार्तिक ने अब आधिकारिक तौर पर #HeraPheri3 में भी @अक्षय कुमार को रिप्लेस करते हुए फिल्म को साइन कर लिया है। कार्तिक ने #हाउसफुल सीरीज की अगली फिल्म साइन की है जो जल्द ही आधिकारिक होगी'।

यह भी पढ़ें: पैसों के लिए बुड्ढे से की शादी... Juhi Chawla को आज भी खाने पड़ते हैं लोगों के ताने


केआरके अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं 'यानी कार्तिक ने अपनी 3 फिल्मों में अक्की को रिप्लेस किया है, लेकिन क्यों? क्या कारण है? इस पर मेरा रिव्यू आने वाला है'। वहीं केआरके के इस ट्वीट पर काफी संख्या में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इस खबर का अच्छा बता रहा है और कह रहा है कि 'अक्षय की ऑवरएक्टिंग से छुटकारा मिलेगा'। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि 'फिल्म में अक्षय कुमार नहीं है तो क्या ही मजा आएगा'।

इतना ही नहीं इस खबर पर खुद फिल्म में नजर आने वाले 'बाबू भाई' यानी एक्टर परेश रावल ने भी रिएक्शन देते हुए इस खबर की पुष्टी की थी। दरअसल, एक अक्की नामक यूजर ने परेश को टैग करते हुए पूछा था कि 'क्या ये सच है कि 'हेरा फेरी 3' कार्तिक आर्यन कर रहे हैं?', यूजर के इस सवाल पर रिएक्ट करते हुए परेश ने रीट्वीट करते हुए कहा 'हां.. ये सच है'। उनके इस ट्वीट पर भी काफी संख्या में यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt के बाद अब Bipasha Basu के घर आई लक्ष्मी!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग