
नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग कहलाए जाने वाले शाहरुख खान नें पर्दे पर नही बल्कि असल जिंदगी में एक महान काम किया है। बैसे तो वो अक्सर वे अपने नेक कामों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। शाहरुख खान एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए एक फाउंडेशन चलाते हैं जिनमें वे पीडि़त महिलाओं को न सिर्फ इलाज करवाते हैं। बल्कि उन्हें अपना जीवन यापन करने के लिए प्रोत्साहन और ट्रेनिंग भी दिलवाते हैं।
हाल ही में शाहरुख के इसी फाउंडेशन में आई एक पीड़िता की शादी करायी। इस शादी से किंग खान बहुत खुश हैं। शाहरुख ने इस शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं।
शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. शाहरुख खान ने लिखा, ''अनुपमा को मेरा प्यार और ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी की ये नई शुरुआत आपके जीवन को रोशनी और खुशियों से भर दे। जगदीप तुम सच में एक आदमी हो.. दुआ करता हूं कि आप दोनों साथ में मिलकर अपनी इन खुशियों को दोगुना कर देंगे।''
शाहरुख खान के इस पोस्ट पर फैंस के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं. जिनमें फैंस शाहरुख खान को लगातार उनके इस फाउंडेशन के लिए बधाई दे रहे हैं, जिसके जरिए वो एसिड अटैक पीड़िताओं की मदद करते हैं।