बॉलीवुड

शाहरुख की सबसे बड़ी फैन ने दुनिया को कहा- अलविदा, गम में डूबे किंग खान

शाहरुख की सबसे बड़ी फैन ने दुनिया को कहा- अलविदा, गम में डूबे किंग खान....
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2017, 3:27 PM IST
shahrukh fan aruna
shahrukh fan aruna

शाहरुख खान की सबसे बड़ी फैन अरुणा पिछले काफी वक्त से कैंसर से लड़ रही थीं और उनकी एक आखिरी ख्वाहिश शाहरुख खान से मिलने की थी, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अधूरी ही रह गई। दरअसल, मंगलवार सुबह वो कैंसल से लड़ाई हार गईं। हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया से रुखसत हो गईं। कैंसर के बावजूद भी अरुणा हमेशा खुश रहती थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हंसमुख पहचान बना रखी थी। शाहरुख को जैसे ही इस बात का पता चला कि अरुणा अब इस दुनिया में नहीं रहीं...उनकी आंखें नम हो गईं। गम में डूबे शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया।

57 वर्षीय अरुणा पिछले करीब 6 साल से कैंसर से जूझ रही थीं। इस दौरान वह ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहीं और अपने हंसमुख अंदाज की वजह से उन्होंने एक अलग पहचान बनाई। ट्विटर पर उनके अकाउंट को 10 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते थे। अरुणा उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर करते हुए शाहरुख खान तक उनका मैसेज पहुंचाया। उनकी इच्छा को शाहरुख के कई फैन्स ने मिल कर शाहरुख तक पंहुचाया था, जिसके बाद शाहरुख का एक वीडियो सामने आया था।

जी हां, अभी कुछ दिन पहले ही शाहरुख ने एक वीडियो के जरिए अरुणा को मैसेज भेजा था, ‘मुझे आपके बेटे अक्षत और बेटी प्रियंका के जरिए पता चलता कि आप बीमारी से जूझ रही हैं। मैं कहना चाहूंगा कि मेरा परिवार, हमारे सभी दोस्त जो भी आपके बारे में जानते हैं, आपकी तबीयत ठीक होने की कामना कर रहे हैं।’ अरुणा के अधिकारिक ब्लॉग के मुताबिक, फरवरी 2011 में उन्हें ओवेरियन कैंसर के तीसरे स्टेज में होने का पता चला था। शाहरुख ने कहा, ‘आप बहुत मजबूत महिला हैं अरुणा और आप के भीतर बीमारी से लडऩे की क्षमता है। मुझे उम्मीद है कि आप जल्द अच्छी हो जाएंगी।’ शाहरुख ने आगे कहा, ‘मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि अक्षत और प्रियंका आपको प्यार करते हैं...वे सच में आपके जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं और मुझे पता है कि प्रार्थना का जल्द फल मिलेगा।’ अरुणा की इच्छा के बारे में शाहरुख ने कहा,‘आप ऐसी स्थिति में हैं, जहां आपसे मुलाकात शायद संभव नहीं है। लेकिन, आपकी सकारात्मकता से हमें पूरी उम्मीद है कि आप जल्द अच्छी हो जाएंगी और हम जल्द मुलाकात करेंगे।’ लेकिन अब अरुणा और शाहरुख कभी नहीं मिल सकेंगे। पत्रिका की ओर से अरुणा को श्रद्धा-सुमन।

Published on: