बॉलीवुड

kareena Kapoor और Shahid Kapoor के बीच थी बेइंतहां मोहब्बत, इस शख्स के कारण टूटा रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर शाहिद कपूर ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अपने रास्ते अलग अलग कर ली हैं। हालांकि इस शख़्स के कारण एक्टर्स का रिश्ता टूट गया था।
2 min read
shahid_kapoor.jpg

एक्टर शाहिद कपूर और करीना कपूर के अफेयर के चर्चे अक्सर सुर्ख़ीयों में बने रहते थे। पाँच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फ़ैसला किया था। करीना कपूर और शाहिद कपूर का रिश्ता बेहद ही मज़बूत था। दोनों एक साथ काफ़ी शानदार लगते थे। करीना कपूर और शाहिद कपूर से बेहद ज़्यादा प्यार करती थी लेकिन एक ऐसा दिन आया जब दोनों अलग हो गए।

ख़बरों की मानें तो करीना कपूर की मां बबिता कपूर और करिश्मा कपूर को करीना कपूर का यह हिस्सा बिलकुल भी पसंद नहीं था। करीना कपूर चाहती थीं कि उनकी हर फ़िल्म में शाहिद कपूर उनके साथ काम करें यहां तक कि वह प्रोड्यूसर्स सेबी इस बात की अपील करती थी। यह बात करीना कपूर की माँ बबिता कपूर को बिलकुल भी पसंद नहीं था।

साल 2004 में जब करीना कपूर और शाहिद कपूर की फ़िल्म फ़िदा आयी उसके बाद से ही दोनों में दूरियां बढ़ने लगी थी। ऐसा कहा जाता है कि जब शाहिद कपूर को क़िस्मत कनेक्शन और करीना को टशन में काम मिला तो दोनों एक दूसरे से अलग होने का मन बना लिया।

फ़िल्म टशन के दौरान ही करीना कपूर सैफ़ अली ख़ान के क्लोज आयी और करीना कपूर को सैफ़ अली ख़ान पसंद आने लगे। वही उस दौरान शाहिद कपूर का नाम भी विद्या बालन के साथ जोड़ने लगा था। इसी दौरान करीना कपूर और शाहिद कपूर एक दूसरे से अलग हो गए थे। करीना कपूर और शाहिद कपूर में काफ़ी ज़्यादा झगड़े होते थे जिसमें उनकी मां बबिता कपूर भी दख़ल दिया करती थी। आख़िर में दोनों ने अलग होने का फ़ैसला किया और ब्रेकअप कर लिया।

आपको बता दें कि साल 2007 में करीना कपूर ने सैफ़ अली ख़ान को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों ने एक दूसरे को क़रीबन पांच साल तक डेट किया जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फ़ैसला ले लिया। साल 2015 में शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत संग शादी कर ली। और वहीं से दोनों एक्ट्रेस अपनी अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गए।

Updated on:
21 Jan 2022 01:47 am
Published on:
21 Jan 2022 01:45 am