बॉलीवुड

15 दिन का ब्रेक लेकर हनीमून पर निकले शाहिद-मीरा

पहले शाहिद-मीरा यूरोप के जाने की प्लानिंग कर करे थे, लेकिन आखिरी समय में प्लान में चेंज हुआ और दोनों लंदन के लिए रवाना हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Aug 2015, 9:46 AM IST
shahid kapoor
shahid kapoor

मुंबई। 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर शादी के बाद
वाइफ मीरा राजपूत को शो "झलक दिखला जा" के चलते समय नहीं दे पा रहे थे, लेकिन मीरा
के हबी ने उनके लिए 15 दिन का समय निकाला है। खबर है कि शाहिद और मीरा लंदन के लिए
रवाना हो चुके हैं।

जहां वह मीरा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आपको बता दें कि
शाहिद इन दिनों डांसिंग रियलिटी शो "झलक दिखला जा" में बतौर जज नजर आ रहे
हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले यह कपल यूरोप के जाने की
प्लानिंग कर करे थे, लेकिन आखिरी समय में प्लान में चेंज हुआ और दोनों लंदन के लिए
रवाना हो गए।

गौरतलब है कि शाहद कपूर ने 7 जुलाई को दिल्ली यूनिवसिटी की
लड़की मीरा राजपूत संग शादी की थी। मीरा शाहिद से 11 साल छोटी है।

Published on: