
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ( shahid kapoor ) को फिल्म की शूटिंग के दौरान चंडीगढ़ में चोट लगी है। शनिवार रात शाहिद पत्नी मीरा ( mira rajput ) के साथ मुंबई लौटे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया। बता दें कि शाहिद कपूर के होंठ पर गंभीर चोट लगी हैं।
इस चोट के कारण शाहिद के होंठ में 13 टांके लगे हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपना चेहरा छुपाया हुआ है।
इस हादसे के बाद शाहिद को तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह हादसा मोहाली स्टेडियम में हुआ। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' ( jersey ) की शूटिंग के लिए पंजाब में थे।
बताया जा रहा है कि एक शॉट के दौरान सामने से बॉल तेजी से आई और उनके नीचे वाले होंठ पर लग गई। गौरतलब है कि आखिरी बार स्टार फिल्म 'कबीर सिंह' ( kabir singh ) में दिखाई दिए थे। पिछले साल फिल्म ने बॅाक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की।