
बॅालीवुड स्टार शाहिद कपूर एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं। ऐसे में हर कोई उनसे जु़ड़ी एक-एक खबर जानने को बेताब है। शाहिद ने कुछ दिन पहले खुद इंस्टाग्राम पर इस बात का ऐलान किया था। इन दिनों शाहिद मीरा का खास ख्याल रख रहे हैं। पर इस बारे में बार-बार बात करना शायद शाहिद को पसंद नहीं आ रहा।
हाल में शाहिद कपूर IIFA पुरस्कारों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान एक पत्रकार ने शाहिद से उनके दूसरे बच्चे की तैयारियों को लेकर बात कह डाली। उनका इतना सा पूछने की देर थी की पहले तो शाहिद झेंप गए और उसके मजाक करते हुए कहने लगे, 'अबे! आईफा की कॉन्फ्रेंस है बेटा...उसमें अभी 4-5-6 महीने बचे हैं. ये सवाल फिर मुझसे पूछेगा तू. आई एम वैरी हैप्पी. बहुत खुशी है मुझे इस बात की. मैंने बता दिया तो इसका मतलब यह नहीं कि तुम सवाल ही पूछते रहो. इससे ज्यादा क्या एक्सपेलन करूं मैं...'।
मीरा चाहती हैं दूसरा बच्चा
कुछ वक्त पहले भी शाहिद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे और मीरा फिरसे माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, मीरा राजपूत की पहली प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशंस आए थे। तब शाहिद कपूर ने भी खुलासा किया था उनका पहला बच्चा प्लान्ड नहीं था। शाहिद ने कहा था,' मेरी पत्नी और मेरे बीच उम्र का फासला बड़ा है। मीरा दूसरा बच्चा भी चाहती हैं ताकि जब वह बड़े हो जाएं तो वह उन कामों को करने के लिए फ्री हो जाएं जिन्हें वह करना चाहती हैं।'
शाहिद की अपकमिंग फिल्म
बता दें शाहिद बेटी मिशा के बेहद करीब हैं। वे अपनी फैमिली के साथ अक्सर स्पॅाट किए जाते हैं। इन दिनों शाहिद अपनी आने वाली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 31 अगस्त को को रिलीज होगी।