बॉलीवुड

दीपिका के पास नए घर को लेकर ‘शाहिद कपूर’ ने किया बड़ा खुलासा, सामने आई ऐसी बात

Shahid Kapoor New House : अभिनेता शाहिद कपूर का नया पता अब मुंबई का वर्ली होगा। साल के अंत तक शाहीद परिवार संग 8000 स्क्वायर फुट में बने अपार्टमेंट में शिफ्ट होने जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Oct 24, 2019
shahid

अभिनेता शाहिद कपूर का नया पता अब मुंबई का वर्ली होगा। साल के अंत तक शाहीद परिवार संग 8000 स्क्वायर फुट में बने अपार्टमेंट में शिफ्ट होने जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि उनका नया अपार्टमेंट दीपिका पादुकोण के पास होगा, इसलिए वह पद्मावत की को-एक्ट्रेस के पड़ोसी बन जाएंगे।

शाहीद ने इंटरव्यू के दौरान कहा, मुझे नहीं लगता दीपिका के यहां होंगी, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, यह एक हेडलाइन बनने के लिए काफी अच्छा है। ऐसी काफी कहानियां सामने आईं थी।

शाहिद ने यह भी बताया, उन्होंने वर्ली में घर लिया है लेकिन अभी यह रहने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। अभी यह शुरू हुआ है। मुझे नहीं लगता हम यहां एक दो साल में शिफ्ट हो पाएंगे। शाहिद का घर सी-फेसिंग होगा। अपार्टमेंट की बालकॉनी से सी-लिंक भी नजर आएगा।

बता दें, शाहिद का नया घर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर युवराज सिंह के नजदीक हो सकता है। फिलहाल शाहिद जुहू के सी-फेसिंग घर में रह रहे हैं। कबीर फिल्म हिट देने के बाद शाहिद जल्द ही तेलुगु फिल्म जर्सी के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगे। फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

Published on:
24 Oct 2019 11:38 am
Also Read
View All
शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में दीपिका पादुकोण ने बयां किया दर्द, दूसरे बच्चे के आने से पहले शेयर किया खास अपडेट

MeToo विवाद के बाद गुमनामी में जी रहे हैं TV के ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ, दोस्त बोले- ‘अब किसी से मिलना नहीं चाहते’

200 करोड़ की ‘Dhamaal 4’ ने पहले दिन कमाए 13.75 करोड़, नहीं तोड़ सकी ‘वेलकम टू द जंगल’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड