बॉलीवुड

दीपिका के बाद अब शाहिद भी उतरे पद्मावती विवाद में, कह डाली ये बात….

दीपिका के बाद अब शाहिद भी उतरे पद्मावती विवाद में, कह डाली ये बात....
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2017, 8:52 AM IST
padmavati
padmavati

जैसा की हम सब जानते हैं निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म अब मात्र एक फिल्म नहीं रह गई है बल्कि इसे एक मुद्दा बना दिया गया है। इस फिल्म को समाज से जोड़कर लोग इसे बैन कराने पर उतर आए हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण , शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अब तक दीपिका इस फिल्म को लेकर आगे आई थी और इन मुद्दों पर बयान दिया था। बता दें इस विवाद पर अब शाहिद कपूर भी अपना आक्रोश दिखाते दिख रहे हैं।
हाल में शाहिद 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शरीक हुए। वहां मीडिया ने उनसे इस फिल्म से जुड़ी बातचीत की जिसपर शाहिद ने कहा की,- मुझे पूरा विश्वास है कि पद्मावती फिल्म जरूर रिलीज होगी और इस फिल्म को उड़ता पंजाब जितना ही पसंद किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा की,- अगर फिल्म को रिलीज करने से रोक दिया जाता है तो यह एक ऐसी मिसाल होगी जिस पर मुझे गर्व नहीं होगा। मेरा विश्वास है कि फिल्म रिलीज होगी। मैं मानता हूं कि इसकी प्रक्रिया मुश्किल है और जैसा कि मैंने कहा, मैं उड़ता पंजाब की रिलीज के वक्त भी इसी प्रक्रिया से गुजरा था। अंत में मैंने देखा कि फिल्म रिलीज हुई और उसे बहुत सराहा गया।

शाहिद ने कहा,- इसलिए निराश होने तक मैं आशावादी बने रहना चाहता हूं क्योंकि अतीत में ऐसा हो चुका है और मैंने देखा कि उड़ता पंजाब रिलीज हुई थी। वह पूरे भारत में रिलीज हुई थी। वह फिल्म शांतिपूर्ण ढंग से रिलीज हुई थी और सभी ने उसे देखा। फिल्म को देखने के बाद पंजाब के लागों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी थी, जहां के बारे में यह फिल्म थी। मैं समझता हूं कि पद्मावती के साथ भी यही होगा।

उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली और मुख्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को शारीरिक रूप से घायल करने की धमकी मिलना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी बात जो हिंसक प्रवृत्ति की हो पूरी तरह से अस्वीकार्य और दुर्भाग्यपूर्ण है।

शाहिद ने कहा,- मैं फिल्म प्रमाणन की प्रक्रिया को मानता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि अंत में पद्मावती रिलीज होगी। मुझे नहीं लगता कि फिल्म में ऐसा कुछ है जोकि अस्वीकार्य या अच्छा नहीं है। मैं समझता हूं कि हमारे संविधान का कहना है कि दोषी नहीं साबित होने तक आप निर्दोष हैं।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई