बॉलीवुड

शाहिद की शादी पर मां सुप्रिया पाठक ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

फिल्म "ऑल इज वेल" के ट्रेलर लॉन्च पर शाहिद की मां सुप्रिया पाठक से शाहिद की शादी के बारे में पूछा गया
less than 1 minute read
Jul 02, 2015
shahid-supriya
shahid-supriya

मुंबई।
इन दिनों बी-टाउन में सबसे ज्यादा चर्चा "हैदर" एक्टर शाहिद कपूर की शादी की है।
शाहिद 7 जुलाई को दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां
जोरों-शोरो पर हैं, लेकिन अब तक उनके परिवार की तरफ से किसी ने उनकी शादी पर खुलकर
बात नहीं की है। हाल ही में उनकी सौतेली मां सुप्रिया पाठक ने शाहिद की शादी पर
चुप्पी तोड़ी।

फिल्म "ऑल इज वेल" के ट्रेलर लॉन्च पर जब सुप्रिया से शाहिद
की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुश होते हुए कहा कि बहुत सारी चीजें हो
रही है। ये एक सामान्य शादी के घर की तरह ही है। सुप्रिया अपकमिंग फिल्म "ऑल इज
वेल" में अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर और असिन के साथ नजर आने वाली हैं।

सुप्रिया
शाहिद के पिता पंकज कपूर की दूसरी बीवी हैं। शाहिद की शादी में उनके परिवार के सभी
सदस्य मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि शाहिद की शादी को बहुत प्राइवेट रखा जाएगा,
जिसमें केवल उनकी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही होंगे। इसके बाद 12 जुलाई को मुंबई
में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

Published on:
02 Jul 2015 12:57 pm