बॉलीवुड

स्वदेश से लेकर ‘चक दे इंडिया’ तक, शाहरुख की वो 5 आइडियल फिल्में जो साबित हुईं गेम चेंजर

वैसे तो किंग खान अपने रोमाटिंक रोल के लिए फेमस हैं लेकिन जब भी उन्होंने किसी आइडल रोल को अदा किया दर्शक उसे कभी भूला नहीं पाए।
3 min read
Nov 02, 2018
shahrukh khan
shahrukh khan

बॉलीवुड के बादशाह यानी की शाहरुख खान आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। किंग खान के चाहने वालो के लिए ये दिन उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। इस दिन पूरे देश से शाहरुख के कद्रदान उनका दीदार करने के लिए उनके घर मन्नत के सामने एकत्र हो जाते हैं। शाहरुख ने ये मुकाम अपनी एक्टिंग के बल पर हासिल किया है। वैसे तो किंग खान अपने रोमाटिंक रोल के लिए फेमस हैं लेकिन जब भी उन्होंने किसी आइडल रोल को अदा किया दर्शक उसे कभी भूला नहीं पाए। आज ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।


स्वदेश
शाहरुख खान फिल्म 'स्वदेश' में एक देश भक्त व्यक्ति के किरदार में दिखे थे। इस फिल्म में शाहरुख खान नासा के वैज्ञानिक के रोल में नजर आए जो विदेश से अपनी नौकरी छोड़ कर अपने गांव में बुनियादी जरुरतों जैसे बिजली और पानी जैसी चीजों की कमी को टेक्नॉलजी की मदद से पूरा करता है। इस मूवी के जरिए शाहरुख ने यह मैसेज दिया कि एक देश भक्त ही नासा से अपनी जॉब छोड़ अपने देश की तरक्की के लिए काम कर सकता है।

'माई नेम इज खान'
'माइ नेम इज़ ख़ान' वर्ष 2010 में रीलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल के साथ नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। फिल्म का निर्माण हीरू जौहर, गौरी खान और शाहरुख खान ने मिलकर किया| इस मूवी को धर्मा प्रोडक्शन और रेड चिलीस एंटरटेनमेंट ने 100 करोड़ के बजट से बनाया। यह 2006 की सबसे महंगी फिल्म रही।

'चक दे इंडिया'
इस फिल्म से शाहरुख खान रोमांटिक हीरो वाली छवी से हट कर अलग रोल में दिखे। फिल्म 'चक दे इंडिया' में शाहरुख ने एक हॉकी कोच की भूमिका में नजर आए जो महिला हॉकी टीम को बनाते हैं। फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग को देखकर थियेटर में दर्शक देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत हो गए। यह फिल्म बॉलीवुड की बेस्ट स्पोर्टस बेस्ड फिल्मों में शुमार है।

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' 1995 में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। यह फिल्म दर्शक को बीच डीडीएलजे के नाम से काफी फेमस है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया। मूवी में शाहरुख के अलावा काजोल, अमरीश पुरी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि इस फिल्म के नाम सबसे ज्यादा चलने का रिकॉर्ड है।साथ ही यह मुंबई के मराठा मंदिर में तेरह सालों से भी ज्यादा समय तक चली।

'मोहब्बतें'
शाहरुख शान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'मोहब्बतें' तो याद ही होगी। इस फिल्म में शाहरुख ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जो ऑडियंस को ये संदेश दे रहा है कि जिंदगी बिना प्यार के बेकार है। अपने प्यार को खोने के बाद वो कई कपल्स को खुल कर प्यार करने को प्रोत्साहित करता है।

Updated on:
02 Nov 2018 03:53 pm
Published on:
02 Nov 2018 03:53 pm
Also Read
View All
आशा पारेख की वो सलाह, जिससे हिल गए थे महेश भट्ट: ‘जख्म’ फिल्म विवाद पर 28 साल बाद डायरेक्टर ने बताई सच्चाई

‘मैं अभी खत्म नहीं हुआ हूं’, 76 की उम्र में भी रिटायरमेंट के मूड में नहीं नसीरुद्दीन शाह, बताया क्यों किया लाइफटाइम अवॉर्ड लेने से इनकार

“आप दवा लें, रोज़ा मैं रखूंगा”, जब बीमार मीना कुमारी के लिए गुलजार ने कायम की दोस्ती की मिसाल

Gen Z कंट्रोवर्सी के बीच कंगना रनौत का पुराना बयान आया सामने, सलमान खान के साथ काम न करने पर कही थी ये बात

अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली बच्ची पर कंगना रनौत ने किया पोस्ट, लिखा- अपनी बेटियों को राक्षसी लेफ्टिस्टों से बचाओ