बॉलीवुड

Shahrukh-Deepika की फिल्म ‘पठान’ के सेट पर हुई मारपीट, निर्देशक ने शख्स को जड़ा जोरदार थप्पड़

फिल्म 'पठान' ( Pathan ) के सेट पर हुई लड़ाई निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ( Siddharth Anand ) ने जड़ा असिस्टेंट को थप्पड़ लड़ाई होने के बाद शूटिंग को रोका गया
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2021, 11:24 AM IST
Shahrukh Khan And Deepika Padukone Fight On The Set Of The Film Pathan
Shahrukh Khan And Deepika Padukone Fight On The Set Of The Film Pathan

नई दिल्ली। इन दिनों एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' ( Pathan ) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्सर फिल्म की कास्ट और शूटिंग को लेकर कोई ना कोई खबर आती ही रहती हैं। वह फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी हैं। इस बीच फिल्म के सेट से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ( Siddharth Anand ) और उनके असिस्टेंट के बीच लड़ाई हो गई है। यह लड़ाई इतनी बढ़ गई मारपीट तक बात पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार 'पठान' ( Fight On Pathan Film Set ) की शूटिंग के दौरान सेट पर असिस्टेंट का व्यवहार ठीक नहीं था। वह किसी की भी बात नहीं मान रहे थे। साथ ही शूटिंग के दौरान लगातार फोन का यूज करते रहे। उनसे कई बार कहा गया कि वह फोन का इस्तेमाल ना करें लेकिन वह अपना फोन छोड़ने के लिए माने नहीं। उनसे जो भी काम कहा गया वह नहीं कर रहे थे। लोगों का कहना है कि सिद्धार्थ अपनी शूटिंग पर ऐसा बर्ताव किसी का भी पसंद नहीं करते हुए हैं। ऐसे में असिस्टेंट डायरेक्ट के बर्ताव को देख वह पूरी तरह से भड़क गए और दोनों के बीच बहस शुरू होते हुए सिद्धार्थ ने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही उन्हें जॉब से भी निकाल दिया।

आपको बता दें फिल्म 'पठान' यशराज ( Yash Raj ) बैनर के तले बन रही हैं। इस फिल्म कई बड़े चेहरे दिखाई देने वाले हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के साथ-साथ जॉन अब्राहम ( John Abraham ) भी इस फिल्म में नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं।

Published on: