बॉलीवुड

शाहरुख खान की बेटी Suhana Khan ने पोस्ट की फोटो, लिखा-देखो! मैं स्कर्ट में हूं

शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) की बेटी सुहाना खान ( Suhana Khan ) ने शेयर की फोटो सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर दिलचस्प कैप्शन लिखती हैं सुहाना सुहाना के दोस्तों सहित सेलेब्स के आते हैं कमेंट्स
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2020, 9:51 PM IST
शाहरुख खान की बेटी Suhana Khan ने पोस्ट की फोटो, लिखा-देखो! मैं स्कर्ट में हूं
शाहरुख खान की बेटी Suhana Khan ने पोस्ट की फोटो, लिखा-देखो! मैं स्कर्ट में हूं

मुंबई। बॉलीवुड किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) की बेटी सुहाना खान ( Suhana Khan ) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नई फोटो शेयर की है। यह फोटो शेयर करते ही वायरल हो गई। इस फोटो में सुहाना अपनी वाइट स्कर्ट फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

'देखो में स्कर्ट में हूं'
सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर बुधवार को अपनी एक लॉन्ग शॉट फोटो शेयर की। इसमें वह अपनी स्कर्ट को स्टाइल से पकड़े नजर आ रही हैं। इस फोटो को सुहाना ने दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा,'देखो में स्कर्ट में हूं।' यह तस्वीर शेयर होते ही वायरल हो गई है। महज दो घंटे में ही इस फोटो पर डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक और ढेरों कमेंट्स आ गए। फोटो को पसंद करने वालों में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff ) भी हैं। हालांकि सबसे ज्यादा कमेंट्स सुहाना के फ्रेेंड्स के हैं।

'मैं जैसे बड़ी हो गई हूं'
सुहाना ने कुछ दिनों पहले अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। ब्लैक आउटफिट में इन क्लोज अप फोटोज में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,' ऐसा लगता है जैसे में बड़ी हो गई हूं, नहीं।' इस पोस्ट पर सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। इनमें महीप कपूर, सीमा खान, भावना पांडे, अगस्त्य नंदा व अन्य शामिल हैं।

बॉलीवुड डेब्यू का प्लान
शाहरुख खान ने अपनी बेटे और बेटी के फ्यूचर प्लांस को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपनी इच्छा बच्चों पर थोपना नहीं चाहते हैं। उनके बच्चे जो करना चाहेंगे, वह उनके निर्णय में उनका साथ देंगे। सुहाना को अभिनय का शौक है। उनका बॉलीवुड डेब्यू करने का कोई प्लान अब तक सामने नहीं आया है। हालांकि एक्टिंग वह शुरू कर चुकी हैं। विदेश में पढ़ाई के दौरान सुहाना कुछ नाटकों में हिस्सा ले चुकी हैं। एक डॉक्यूमेंट्री भी वह कर चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन