बॉलीवुड

पिछले डेढ़ सौ दिनों से शाहरुख को मैसेज कर रहा है उनका ये फैन, भाई की मौत से पहले शाहरुख को…

Shahrukh Khan को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शाहरुख का ये फैन कहता है कि यह ट्विटर पर उनका पहला वीडियो है।
2 min read
Feb 27, 2019
shahrukh khan fan video shahrukh khan tweet
shahrukh khan fan video shahrukh khan tweet

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग यानी Shahrukh Khan को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हम सभी जानते हैं की शाहरुख अपने fans से कितना प्यार करते हैं। वह अक्सर Twitter पर अपने चाहने वालों के लिए वक्त निकालकर बाते करते हैं। हाल में शाहरुख खान के एक फैन ने Video Post किया। इस वीडियो में शाहरुख का फैन कहता है कि यह ट्विटर पर उनका पहला वीडियो है।

इस खास वीडियो में उन्होंने बताया, 'वह पिछले डेढ़ सौ दिनों से लगातार उन्हें मैसेज कर रहा है।' इस वीडियो के जरिए वह शाहरुख से रिक्वेस्ट करते हैं कि शाहरुख उनके भाई से एक बार मिल लें।

वीडियो में आप देख सकते हैं शाहरुख के एक पंजाबी फैन उन्हें अपने भाई जिसकी तबीयत ठीक नहीं है उनसे मिलने के लिए कह रहे हैं। हाल में इस वीडियो पर शाहरुख खान ने जवाब दिया है।

शाहरुख ने इस वीडियो के बारे में लिखा, 'माफ करें, अमृत मैंने आपका वीडियो नहीं देखा था। कृपया मम्मीजी को मेरा सम्मान दें और मैं जल्द ही आपके भाई राजू से बात करूंगा।' गौरतलब है की हाल में शाहरुख फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे जो फ्लॉप साबित हुई।

Updated on:
27 Feb 2019 01:23 pm
Published on:
27 Feb 2019 01:23 pm