बॉलीवुड

Jawan Day 13 Collection: गणेश चतुर्थी पर ‘जवान’ ने किया कमाल, फिल्म ने की 500 करोड़ के क्लब में एंट्री, जानें 13वें दिन का कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 13: शाहरुख खान की फिल्म जवान ने 12वें दिन 15.75 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म की कमाई बढ़ गई।

2 min read
Sep 19, 2023
shahrukh_khan_film_jawan_enters_rs_500_crore_club_on_ganesh_chaturthi.jpg
जानें जवान के 13वें दिन का कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 13: शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रही है। फिल्म पहले दिन से ही शानदार कलेक्शन कर रही है। जवान वीकेंड के साथ वीकडे में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। जिसकी वजह से 13 दिन में ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। जिसमें बताया गया है कि इंडिया में जवान ने 500 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

5 अलग-अलग लुक में नजर आए शाहरुख
जवान में शाहरुख खान का एक्शन और रोमांस दोनों ही जबरदस्त है। शाहरुख खान का फिल्म में डबल रोल है। शाहरुख ने पिता विक्रम राठौड़ और बेटे आजाद का भी किरदार निभाया है। दोनों ही लुक में शाहरुख को फैंस का प्यार मिला है। खास बात ये है कि फिल्म में शाहरुख 5 अलग-अलग लुक में नजर आए हैं।

जवान ने 12वें दिन 15.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, जवान ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 506.38 करोड़ हो गया है। गणेश चतुर्थी के दिन फिल्म अच्छा कलेक्शन करने वाली है। छुट्टी का जवान को फायदा मिलेगा।

अब तक रहा ये कलेक्शन
1. 'जवान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म हिंदी सिनेमा की हाइएस्ट ओपेनिंग वाली फिल्म बन गई है।

2. दूसरे दिन शाहरुख खान की फिल्म ने 53.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

3. अपनी रिलीज के तीसरे दिन 'जवान' ने 77.83 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

4. 'जवान' ने चौथे दिन 80 करोड़ कमा कर बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक दिन में इतना ज्यादा कमाई करने वाली 'जवान' पहली हिंदी फिल्म बनी।

5. 'जवान' ने 5वें दिन 32.92 करोड़ और 6ठें दिन 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

6. 'जवान' अपनी रिलीज के 7वें दिन, बुधवार को 21.50 करोड़ फिल्म का कलेक्शन किया।

7. जवान' ने रिलीज के 8वें दिन 19.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद 'जवान' की 8 दिनों की कुल कमाई अब 387.78 करोड़ रुपये हो गई है।

8. 'जवान' अपनी रिलीज के 9वें दिन, शुक्रवार को 18.1 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म 'जवान' ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 31.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

9. 'जवान' ने अपनी रिलीज के 11वें दिन 34.5 करोड़ का कारोबार किया। शाहरुख खान की फिल्म का 12वें दिन 15.75 करोड़ का कलेक्शन रहा।

10. जवान ने 13वें 13 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद टोटल कलेक्शन 506.38 करोड़ हो गया है।

Updated on:
19 Sept 2023 06:08 pm
Published on:
19 Sept 2023 06:06 pm