बॉलीवुड

Gadar 2 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे शाहरुख, दुश्मनी भुलाकर सनी देओल के साथ जश्न मनाते दिखे बादशाह

Shahrukh Khan At Gadar 2 Success Party: जब से शाहरुख खान गदर 2 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे तब से कहा जा रहा है कि अब दुश्मनी खत्म हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2023, 2:57 PM IST
Shahrukh Khan Gauri Khan arrives at Sunny Deol  party to celebrate Gadar 2
सनी देओल की पार्टी में 'गदर 2' का जश्न मनाने पहुंचे शाहरुख खान

Shahrukh Khan At Gadar 2 Success Party: गदर 2 की बम्पर कमाई के बाद सनी देओल ने शनिवार को ग्रैंड पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर जैसे बॉलीवुड जगत के दिग्गज स्टार पहुंचे। पार्टी में माहौल तब बना जब शाहरुख खान भी पार्टी में शामिल हुए। शाहरुख खान अपनी वाइफ गौरी खान के साथ सनी देओल की पार्टी में पहुंचे।

इस दौरान वे वाइफ का हाथ थामे नजर आएं। ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक ट्राउजर के साथ किंग खान ग्रे जैकेट पहने नजर आए तो वहीं गौरी खान भी उनके साथ ब्लैक आउटफिट के साथ प्रिंटेड ब्लेजर पहने दिखाई दीं। बता दें, सनी देओल और शाहरुख खान के बीच लंबे वक्त से बातचीत बंद थी।

डर' में सनी देओल और शाहरुख खान ने एक साथ काम किया था
सनी देओल और शाहरुख खान ने 30 सालों तक एक दूसरे से बात नहीं की थी। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'डर' में सनी देओल और शाहरुख खान ने एक साथ काम किया था। फिल्म में शाहरुख खान विलेन के रोल में थे और सनी देओल लीड हीरो का किरदार अदा कर रहे थे।

इसके बावजूद शाहरुख खान फिल्म में विलेन से ज्यादा हीरो बनकर उभरे और यहीं से सनी देओल और किंग खान के बीच विवाद शुरू हुआ। जो अब तक चलता आ रहा था। फिलहाल सनी देओल और शाहरुख खान के बीच का विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। हाल ही में टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में सनी देओल ने इसपर बात की।

फोन करके शाहरुख ने दी सनी देओल को बधाई
उन्होंने बताया, “शाहरुख ने उनकी फिल्म 'गदर 2' देखी और उन्हें फोन करके इसके लिए बधाई दी।” इसके आगे 'गदर 2' एक्टर ने कहा, “मैंने भी कई मौकों पर उन्हें फोन किया है और अलग-अलग मुद्दों पर बात की है। अतीत में कुछ भी हुआ हो, मुझे लगता है वक्त सारे जख्म भर देता है और हम आगे बढ़ जाते हैं।

Updated on:
3 Sep 2023, 2:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन