बॉलीवुड

शाहरुख खान करेंगे बच्चों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक

बच्चों में सड़क और यातायात सुरक्षा की आदतों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शाहरुख खान ने सोमवार को 'सेफ मूव-ट्रैफिक सेफ्टी कैंपेन' लॉन्च किया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Dec 2015, 2:55 PM IST
Shahrukh Khan birthday
Shahrukh Khan birthday

मुंबई। बच्चों में सड़क और यातायात सुरक्षा की आदतों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोमवार को 'सेफ मूव-ट्रैफिक सेफ्टी कैंपेन' लॉन्च किया है। कार ब्रांड ह्युंडाई मोटर्स की 'कॉर्पोरेट सोशल स्पॉन्सिबिलिटी' (सीएसआर) पहल की घोषणा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की सहभागिता से की गई। इसके चार मुख्य स्तंभ हैं - सुरक्षित कदम, हरित कदम, सुखद कदम और आसान कदम।




सुरक्षित कदम वैश्विक सीएसआर गतिविधि का एक मुख्य स्तंभ है। शाहरुख खान ह्युंडाई के अम्बेसेडर के तौर पर इसका समर्थन करेंगे। पहल में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जागरुकता फैलाई जाएगी। अभियान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और शाहरुख के एक संदेश के साथ एनिमेशन श्रृंखला 'रोबो कार पोली' के जरिए हंगामा टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। 26 एपीसोड्स की श्रृंखला अंग्रेजी, हिंदी और तमिल में उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त देश के कई शहरों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए खास स्कूल संपर्क और रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन(आरडब्ल्यूए) कार्यक्रम भी तैयार किए गए हैं। ये प्रारंभ में मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता में पेश किए जाएंगे।


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय सचिव विजय छिब्बर ने कहा कि ऑटो उद्योग द्वारा इस तरह की सीएसआर गतिविधि सड़क सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र के दशक के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में भारतीय प्रतिबद्धता को पूरा करने में बेहद कारगार होंगे। ह्युंडाई इंडिया के प्रबंध निदेशक वाय के कू ने कहा कि एक जिम्मेदार कार निर्माता के तौर पर बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को यातायात सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देना ब्रांड की जिम्मेदारी है।


Published on: