बॉलीवुड

इस शख्स को देख शाहरुख खान को याद आए यश चोपड़ा, Video Viral

शाहरुख खान ने यश चोपड़ा को किया याद सोशल मीडिया पर किंग खान ने शेयर किया वीडियो सिंगर ने गुनगुनाया 'तुझे देखा तो ये जाना सनम..’

2 min read
Oct 31, 2019

नई दिल्ली | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का फिल्ममेकर यश चोपड़ा से गहरा रिश्ता रहा है ये बात हम सभी जानते हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और लगभग सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। ऐसे में शाहरुख के लिए यश चोपड़ा हमेशा से बहुत खास रहे। आजकल शाहरुख अपनी फैमली के साथ पेरिस में वेकेशन इंजॉए कर रहे हैं जंहा हाल ही में उन्हें एक व्यक्ति ने यश चोपड़ा की याद दिला दी।

दरअसल शाहरुख खान को पेरिस की सड़को पर एक ऐसा शख्स दिखाई दिया जिसने उन्हें यश चोपड़ा की याद दिला दी। शाहरुख ने देखा कि उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' का फेमस गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम..' एक व्यक्ति गा रहा है। साथ ही इस शख्स ने यश चोपड़ा की तरह ही कैप भी लगा रखी है जिसके बाद शाहरुख ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया। किंग खान ने साथ में लिखा कि अचानक यशजी बहुत याद आ रहे हैं। शायद ये सिंगर की कैप देखने के बाद।

फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' शाहरुख खान के लिए इसलिए भी खास फिल्म है क्योंकि ये फिल्म शाहरुख और काजोल के लिए शायद सबसे बड़ी हिट फिल्म रही। आज भी इस ये फिल्म मुंबई के थियेटर में लगती है। इस फिल्म को यश चोपड़ा ने ही डायरेक्ट किया था। वहीं शाहरुख ने यश चोपड़ा के साथ आखिरी बार फिल्म 'जब तक है जान' में साथ काम किया था। साल 2012 में यश चोपड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। यश चोपड़ा की मौत के बाद जब तक है जान रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख आजकल पेरिस में अपनी फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वो फैंस के साथ फोटोज और वीडियो लगातार शेयर करते रहते हैं। हाल ही में शाहरुख का डेविड लेटरमैन के साथ चैट शो रिलीज हुआ था जिसमें शाहरुख ने अपनी लाइफ के कई दिलचस्प किस्से शेयर किए थे। 2 नवंबर को शाहरुख का बर्थडे भी है लेकिन खबर है कि इस बार किंग खान अपना जन्मदिन सिंपल तरह से ही मनाएंगे।

Published on:
31 Oct 2019 12:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर