बॉलीवुड

जब शराब के नशे में सलमान ने सेट पर किया था हंगामा, शाहरुख को करना पड़ा था ऐश्वर्या को 5 फिल्मों से आउट

ऐश्वर्या राय के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान शराब पीकर फिल्म के सेट पर पहुंचे और वहां हंगामा किया। इसके बाद शाहरुख ने ऐश्वर्या को...
2 min read
Feb 27, 2019
Aishwarya Rai
Aishwarya Rai

बॉलीवुड एक्टर एक्टर Shahrukh Khan को जहां इंडस्ट्री का बादशाह माना जाता है। वहीं एक्ट्रेस Aishwarya Rai की खूबसूरती का भी मिसाल दिया है। शाहरुख और ऐश्वर्या दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। लेनिक क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को 5 बड़ी फिल्मों से बाहर करवा दिया था (Shahrukh Khan removed Aishwarya Rai from 5 big movies)।

'मोहब्बतें', 'देवदास', 'जोश' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'चलते चलते' के लिए पहले ऐश्वर्या राय को साइन किया गया था लेकिन बाद में उन्हें एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से रिप्लेस कर दिया गया। ऐश्वर्या को इस फिल्म से आउट कराने के पीछे शाहरुख का हाथ था। खबर के मुताबिक ऐश्वर्या राय के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान शराब पीकर फिल्म के सेट पर पहुंचे और वहां हंगामा किया। इसके बाद शाहरुख ने ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर करवा दिया और फिल्म में रानी मुखर्जी को साइन किया गया।

बात यहीं खत्म नहीं हुई शाहरुख ने ऐश्वर्या को चार और फिल्मों से बाहर करवाया। जिसमें से एक थी यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वीर जारा'। इस फिल्म में ऐश्वर्या को रिप्लेस कर प्रीति जिंटा को साइन किया गया था। वहीं एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के शो में जब ऐश्वर्या राय बतौर गेस्ट पहुंची तब उनसे पूछा गया कि क्या आपाके 5 फिल्मों से आउट कराने के पीछे शाहरुख का हाथ था। इस पर ऐश्वर्या ने कहा, 'मैं इसका जवाब कैसे दे सकती हूं? हां उस समय ऐसा कहा जा रहा था कि हम कुछ फिल्में साथ करने जा रहे हैं लेकिन फिर ऐसा नहीं हो पाया, मुझे इसके बारे में कोई वजह नहीं बताई गई, मुझे कभी इसका जवाब नहीं मिला'।

Updated on:
27 Feb 2019 04:21 pm
Published on:
27 Feb 2019 04:21 pm